वायरल न्यूज़

गजब: जबरदस्त आर्टिस्ट निकला ये पेट्रोलकर्मी, गाड़ी के गंदे शीशे पर उंगली से बना डाला शानदार कार्टून

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक पेट्रोलकर्मी किसी गंदी कार के पास खड़ा है। वीडियो में सबसे ​​हैरान करने वाली चीज तब देखने को मिलती है, जब पेट्रोलकर्मी अपनी उंगली से कार पर एक कार्टून बनाने लगता है।

Image

पेट्रोलकर्मी का जबरदस्त टैलेंट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें दिखने वाली चीज की लोग कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। इस धरती पर बहुत सारे टैलेंटेड लोग ऐसे है, जो सही मंच न मिल पाने के कारण अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह यूजर्स को हैरान कर रहा है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पेट्रोलकर्मी का टैलेंट देखकर होश उड़ जाएंगे

वायरल हो रहा वीडियो किसी पेट्रोलपंप से सामने आया है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक पेट्रोलकर्मी किसी गंदी कार के पास खड़ा है। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज तब देखने को मिलती है, जब पेट्रोलकर्मी अपनी उंगली से कार पर एक कार्टून बनाने लगता है। सबसे पहले लोगों को लगता है कि पेट्रोलकर्मी ऐसे ही कुछ कर रहा होगा, लेकिन जब कार्टून बनकर खत्म होता है तो उसकी कलाकारी देखते ही बनती है। देखें वीडियो-

वीडियो के अंत में जब कार्टून बनकर तैयार होता है तो यूजर्स सोच में पड़ जाते हैं। पेट्रोलकर्मी ने अपनी उंगलियों के टैलेंट से इतना जबरदस्त कार्टून बनाया, जिसे लोग देखते रह जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करके पेट्रोलकर्मी की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर delimaupdates नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article