अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को नौकरी और कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026 का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से खास है। मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, नौकरी, कारोबार, प्रेम, सेहत और उपाय।

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन सूर्य, चंद्रमा कन्या, बुध और शुक्र तुला, शनि मीन, गुरु-मंगल कर्क व केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। श्राद्ध पक्ष चतुर्दशी का शुभ दिवस शुक्रवार है। वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें। चंद्रमा बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। शिव पुराण का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। हनुमान जी रुद्रावतार हैं। शिव व राम के प्रिय हैं। श्रीराम भक्त हैं। हनुमान जी की उपासना अष्ट सिद्धियां देती है। बजरंगबली 09 निधि के दाता हैं। वह संकटमोचन हैं। उनकी भक्ति सहज व सरल है।

रात्रि में घर के मंदिर में ही हनुमान जी की मूर्ति के सम्मुख चतुर्दिक दीपक प्रज्वलित करें व वहीं हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। गर्मी व वर्षा का मौसम है। पथिकों को गुड़ व शीतल जल दें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं। अन्न दान करें। उदित सूर्य को प्रणाम करें। ब्रह्म मुहूर्त में उठें व श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य बेहतर फल देते हैं। आपके जीवन का सूर्य पिता है। पिता के चरण स्पर्श कर उनका असीम आशीष लेते रहें। आज पितरों का चतुर्दशी श्राद्ध है। तिथि अनुसार ही श्राद्ध करें। पितृ दोष से प्रभावित लोग त्रिपिंडी श्राद्ध अनुष्ठान करवा सकते हैं। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं। काग व श्वान को भोजन दें। गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।

1. मेष

आज इस राशि से षष्ठम सूर्य व चंद्रमा जॉब व व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकते हैं। गुरु व मंगल चतुर्थ गोचर में हैं। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। शनि बारहवें गोचर में शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आर्थिक प्रगति भी बेहतर है।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

2. वृषभ

शुक्र इसी राशि से षष्ठम भाव में हैं। शनि एकादश भाव में हैं। आज का दिन बिजनेस के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। मंगल व गुरु तृतीय भाव में शुभ हैं। चंद्रमा पंचम भाव में है। धन आगमन रहेगा, लेकिन अनायास व्यय से बचें।

आज का उपाय: शिव पुराण का पाठ करें। अपराजिता का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: नीला व हरा

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

3. मिथुन

राशि स्वामी बुध व शुक्र पंचम भाव में छात्रों को लाभ देंगे। सूर्य-चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। छात्रों के लिए शुभ समय है। आज के दिन इस राशि से द्वितीय गुरु-मंगल व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। यात्रा संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ अंक: 05 व 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

4. कर्क

चंद्रमा, जो कि मन का कारक ग्रह है, वह तृतीय भाव में हैं और गुरु तथा मंगल इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। आज मीन का शनि व इस राशि का मंगल शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। श्री गणेश जी की उपासना करें। आज मंगल से संबंधित द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। लव लाइफ में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।

आज का उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 04 व 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

5. सिंह

गुरु-मंगल व्यय व चंद्रमा तथा सूर्य इसी राशि में द्वितीय भाव में रहेंगे। इस राशि से अष्टम गोचर कर रहा शनि स्वास्थ्य के लिए शुभ है। चंद्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। कर्क का मंगल व गुरु जॉब परिवर्तन दे सकता है। तुला राशि का बुध शुभ है।

आज का उपाय: शिव उपासना करें व सात अन्न का दान करें

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 04 व 06

भाग्य प्रतिशत: 70%

6. कन्या

सूर्य-चंद्रमा इसी राशि में व गुरु-मंगल एकादश गोचर करके जॉब संबंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। गुरु व चंद्रमा का गोचर छात्रों के लिए लाभकारी है। शनि सप्तम भाव में होकर पॉलिटिक्स के लिए मंगलमय है और राजनीति में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। छात्रों के लिए दिन शुभ है। आज प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: हरा व नीला

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

7. तुला

सूर्य-चंद्रमा इसी राशि से व्यय व आय प्राप्ति के लिए शुभ हैं। दशम भाव में गोचर करते गुरु जॉब व बिजनेस के लिए शुभ फलदायक हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सूर्य व बुध का गोचर शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। द्वादश शुक्र आर्थिक लाभ देंगे।

आज का उपाय: फलों का दान करें

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 50%

8. वृश्चिक

एकादश चंद्रमा, सूर्य व नवम गुरु धार्मिक कार्यों में प्रगति देंगे। द्वादश शुक्र व बुध व्यवसाय के लिए मंगलमय हैं। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। मेष व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। बुध व शुक्र का गोचर शुभ है।

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व मूंग का दान करें।

शुभ अंक: 05 व 06

शुभ रंग: लाल व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

9. धनु

आज सूर्य व चंद्रमा दशम गोचर में रहेंगे। गुरु अष्टम मंगलमय फल देंगे। गुरु व चंद्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ हैं। शुक्र का भी गोचर हो रहा है। इस राशि से सप्तम मंगल व चतुर्थ शनि की कृपा है। परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। गुरु शुभ फल दे रहे हैं। आज सायंकाल सुखद यात्रा होगी।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व पीला

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

10. मकर

आज चंद्रमा इसी राशि में रहेंगे। षष्ठम मंगल व तृतीय शनि बिजनेस व बैंकिंग जॉब में सफल करेंगे। इसी राशि से सप्तम गुरु शुभ फल प्रदान करेंगे। बुध-शुक्र तुला राशि में हैं। वाणी के प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। शुक्र का पंचम गोचर छात्रों के लिए शुभ है।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

शुभ रंग: सफेद व नारंगी

शुभ अंक: 04 व 07

भाग्य प्रतिशत: 80%

11. कुंभ

सूर्य-चंद्रमा अष्टम शुभ रहेंगे। शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में है। षष्ठम गुरु जॉब में परिवर्तन की दिशा तय कर रहे हैं। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र व बुध शुभ आर्थिक फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। तुला राशि के बुध का गोचर शुभ है। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें व मिष्ठान्न और शीतल जल का दान करना श्रेयस्कर है।

शुभ रंग: नीला व हरा

शुभ अंक: 01 व 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

12. मीन

सूर्य इसी राशि से सप्तम व गुरु पंचम गोचर करके छात्रों के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंशियल व आईटी जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त व खुश रहेंगे। पंचम चंद्रमा बहुत ही शुभ है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। शनि व चंद्रमा धार्मिक यात्रा देंगे। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: पीला व लाल

शुभ अंक: 01 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article