वायरल न्यूज़

Viral Video: चलती ट्रेन से लटककर रील्स बना रहा था बंदा, फिर जो हुआ देखकर आप जीवन में नहीं करेंगे ऐसी गलती

Viral Video: इस वीडियो में आपको एक बंदा ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा नजर आ रहा होगा। आप देख पाएंगे कि बंदे के हाथ में एक फोन है और वह अपने फोन को बाहर निकालकर रील्स बना रहा होता है। बंदे की यही सबसे बड़ी गलती होती है।

Image

ट्रेन से लटककर रील्स बनाना पड़ा महंगा (फोटो साभार- एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर कुछ न कुछ सीख मिलती है। वैसे तो सोशल मीडिया पर इन दिनों स्क्रिप्टेड वीडियो की भरमार देखने को मिलती है, लेकिन कई वीडियो ओरिजिनल भी वायरल हो जाते हैं। ऐसे वीडियो में कुछ न कुछ अलग होता है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वायरल हो रहा वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में आपको एक बंदा ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा नजर आ रहा होगा। आप देख पाएंगे कि बंदे के हाथ में एक फोन है और वह अपने फोन को बाहर निकालकर रील्स बना रहा होता है। बंदे की यही सबसे बड़ी गलती होती है। आप देख पाएंगे कि नीचे खड़ा एक चोर बंदे के हाथ पर डंडा मारता है। इससे बंदे के हाथ से फोन छूटकर नीचे गिर जाता है। इस दौरान ट्रेन की स्पीड काफी ज्यादा होती है। इससे बंदा नीचे नहीं उतर सकता था। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि बंदा बस अफसोस करता रह जाता है और उसका फोन चोरी हो जाता है। हालांकि, ऐसा लगता है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसके बाद भी वीडियो यह सीख दे जाती है कि ऐसी गलती किसी को करनी नहीं चाहिए। इस वीडियो को @nainasingh1992 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'चलती ट्रेन से बाहर लटककर रील और बना लो।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article