वायरल न्यूज़

कॉलेज स्टूडेंट की आंसर शीट चेक करता दिखा चपरासी, वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 9, 2025, 01:16 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का होने का दावा किया गया है। इसमें एक चपरासी कॉलेज स्टूडेंट्स की आंसर शीट चेक करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों ने इसपर गुस्सा जाहिर किया है।

Image

सोशल मीडिया में पुराना वीडियो फिर से वायरल हुआ है। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला मामला वायरल हुआ है। इसमें चपरासी कॉलेज स्टूडेंट्स की आंसर शीट चेक करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। दावा किया गया मामला मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले का है। यहां पिपरिया में पीजी कॉलेज का चपरासी छात्रों की आंसर शीट तेजी से चेक करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। छात्रों और उनके परिजनों पर घटना पर सख्त एतराज जताया है। इधर लोगों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।

चेक करने के मिले पांच हजार रुपये

कहा गया कि आंसर शीट चेक करने का काम पहले गेस्ट टीजर को सौंपा गया था। मगर इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इससे गेस्ट टीचर ने अपनी जिम्मदेारी कॉलेज के चपरासी को सौंप दी औ उसे आंसर शीट चेक करने के लिए कहा गया। रिपोर्ट कहती है गेस्ट टीजर ने चपरासी को 5000 रुपये देकर यह काम करवाया। मामला जब सामने आया तो इसने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया। स्थानीय विधायक ने तुरंत इसकी जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

जांच के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश वर्मा और प्रोफेसर रामगुलाम पटेल को 4 अप्रैल 2025 को निलंबित कर दिया गया। मालूम हो घटनाक्रम इस साल जनवरी के शुरुआत का है। मगर घटना का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर The Logical Indian नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article