वायरल न्यूज़

Video: कार में भी नहीं समाएंगे लेकिन पाकिस्तानी शख्स ने एक ही बाइक पर बिठा लिए 10 लोग, चकरा गया सबका दिमाग

Viral Video: आप देख पाएंगे कि पाकिस्तानी शख्स ने अपनी पूरी फैमिली को एक ही बाइक पर बिठा लिया है। एक ही बाइक पर 10 से ज्यादा लोगों को सफर करता देख नेटिजन्स भौचक्का हो गए हैं।

Image

पाकिस्तान का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: जहां भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी कहा जाता है, वहीं पाकिस्तान के एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। उसे देखकर आपका माथा चकरा जाएगा। सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर किसी का माथा ठनक गया है। यह वीडियो पाकिस्तान की सड़कों से सामने आया है। वीडियो में आप पाकिस्तानी शख्स को बाइक चलाते देख सकते हैं।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर कोई कह रहा है कि ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही पॉसिबल है। आप देख पाएंगे कि पाकिस्तानी शख्स ने अपनी पूरी फैमिली को एक ही बाइक पर बिठा लिया है। एक ही बाइक पर 10 से ज्यादा लोगों को सफर करता देख नेटिजन्स भौचक्का हो गए हैं। दरअसल, पाकिस्तानी शख्स ने अपनी पूरी फैमिली को बिठाने के लिए बाइक में एक देसी जुगाड़ फिट किया है। देखें वीडियो-

वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सामने आया है। वीडियो को किसी ऑटो वाले ने रिकॉर्ड किया है। आप देख पाएंगे कि एक बाइक पर चालक के साथ दो महिलाएं बैठी हैं। उनके साथ एक बच्चा भी बाइक पर सवार है। सबसे हैरान करने वाली बात इसके पीछे देखने को मिलती है। आप देख पाएंगे कि बाइक के पीछे शख्स ने एक पहिये वाली ट्रॉली फिट कर रखी है। इस ट्रॉली पर उसने अपने घर के 6 बच्चों को भी बिठा दिया है। वीडियो को soo_funny_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article