वायरल न्यूज़

केक की दुकान में बुजुर्ग के साथ हुई बदसलूकी, Video देख दुकानदार पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर लोगों का दिल दुखा देने वाला एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग द्वारा केक की कीमत पूछे जाने पर दुकान का मालिक उस पर भड़क गया।

Image

दुकान पर केक की कीमत पूछता बुजुर्ग (X/@Mercedes5494)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का पारा हाई हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक केक की दुकान का मालिक एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गुस्से में चिल्लाता हुआ नजर आता है।

ये भी पढ़ें:

बुजुर्ग का अपमान करते दिखा दुकानदार

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बुजुर्ग व्यक्ति केक की दुकान पर रखे केक की कीमत पूछ रहा है। जहां उस दुकान का मीलिक केक की कीमत बताने के बजाय उस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप उस बुजुर्ग को अलग-अलग केक की कीमत पूछते सुन सकते हैं। जहां वह दुकानदार बड़ी सख्त और कर्कश आवाज में केक की कीमत बता रहा है। एक दफा तो वह दुकानदार बुजुर्ग से बोलता है कि बार-बार कीमत क्यों पूछ रहे। इस पर वह बुजुर्ग व्यक्ति बोलता है कि पैसे कम ना पड़ जाएं इसलिए वह केक की कीमत पूछ रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि पैसों की कमी को लेकर वह बुजुर्ग व्यक्ति थोड़े झिझकते हुए उस दुकानदार से बात कर रहा था। एक बार तो वह केक के लिए अपने हाथ में रखे पैसों को भी गिन रहा है।

वीडियो पर आई लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Mercedes5494 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि केक की दुकान पर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा सिर्फ केक की कीमत पूछे जाने पर दुकानदार भड़क गया। बुजुर्ग के साथ दुकानदार के इस व्यवहार को देख लोग दुकानदार पर भड़क गए और इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोग वीडियो पर कमेंट कर दुकानदार को खरी-खोटी सुना रहे हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि बुजुर्गों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है। कुछ अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हर इंसान सम्मान का हकदार है, छोटी-सी बात पर किसी को अपमानित करना सही नहीं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article