वायरल न्यूज़

सड़क पर चादर में फंसा तेंदुआ, लोगों की भीड़ देख लगा झपटने, दिल दहला देने वाला Video हुआ वायरल

एक व्यस्त सड़क पर एक तेंदुआ किसी चादर में फंस गया। जिसके बाद वह बुरी तरह घबराया हुआ दिखा और डर के मारे तेंदुए लोगों पर झपटते हुए भी नजर आया।

Image

रोड पर चादर में फंसा तेंदुआ (X/@divya_gandotra)

सोशल मीडिया पर एक डराने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तेंदुआ सड़क पर एक चादर में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। वह बहुत घबराया हुआ है और खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश कर रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर इस वक्त यह बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

व्यस्त सड़क पर चादर में फंसा तेंदुआ

यह वायरल वीडियो (Viral Video) रात का लग रहा है। जहां सड़क एक चादर में तेंदुआ फंसा हुआ है। सड़क पर गाड़ियों को आते-जाते हुए देखा जा सकता है। पास में कई लोग खड़े भी हैं और यह सब देख इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं। लोगों की भीड़ देख वह घबराया हुआ तेंदुआ उन पर बार-बार गुर्राता है और डर के कारण लोगों की तरफ झपटने की कोशिश भी करता है। वीडियो को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि रात में तेंदुआ सड़क पार कर रहा होगा और उसी दौरान वह किसी वाहन से टकरा गया। वाहन से टकराने के बाद तेंदुआ किसी चादर या कवर में उलझकर फंस गया। यह वीडियो हादसे के बाद का बताया जा रहा है।

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @divya_gandotra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों को हिदायत दी, उसने लिखा, "इंसानों के करीब आने से तेंदुआ और आक्रामक हो सकता है।" दूसरे ने लिखा, "तेंदुआ पहले से ही डरा और घायल है। लोगों की भीड़ उस और भी डरा रही है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article