सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Video) में एक ऐसा शख्स दिखाई देता है, जिसके हाथों में उंगलियां नहीं हैं, फिर भी वह बड़ी मेहनत और सुंदर तरीके से सड़क किनारे लगे माइलस्टोन को पेंट करते दिख रहा है। शख्स उस माइलस्टोन पर बहुत ही सुंदर तरीके से कैलीग्राफी कर रहा है। पत्थर पर उसकी लिखावट इतनी सुंदर है कि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उसके इस टैलेंट की तारीफ कर रहा है।
बिना उंगलियों के ब्रश पर इतना कंट्रोल, Video देख हैरान रह गए लोग
वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहे शख्स को आप बना हाथों के पत्थर पर पेंटिंग करते देख सकते हैं। जहां पेंटिंग ब्रश पर कंट्रोल बनाने के लिए उंगलियों का होना बहुत जरूरी है, वहीं यह शख्स बिना उंगलियों के इतने ध्यान से और कंट्रोल के साथ पेंटिंग कर रहा है कि उसके इस टैलेंट की हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि वह शख्स पूरे फोकस के साथ अपना काम कर रहा है। न कोई जल्दबाजी, न कोई जिंदगी से शिकायत बस मेहनत और लगन से अपने काम को परफेक्ट तरीके से पूरा कर रहा है।
लोग कर रहे शख्स के मेहनत और हौसले को सलाम
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theindiaonfeed नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोग इसे देखने के बाद उस शख्स की तारीफ करते हुए उसके हौसले और मेहनत को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “जहां चाह है, वहां राह है।” दूसरे ने लिखा, "जिंदगी शिकायतों और बहाने से नहीं चलती। जीने के लिए इंसान को मेहनत करना पड़ता है।" वहीं, कुछ यूजर्स ने उस शख्स को रियल हीरो बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
