वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ते ने लगाया ऐसा दिमाग, कुछ ऐसे दिया दोस्त को चकमा, देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 23, 2023, 10:29 PM IST

इंस्टाग्राम पर दो कुत्तों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ता अपने दोस्त को ऐसा चकमा देता है, जिससे दूसरे दोस्त का पोपट बन जाता है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

दो कुत्तों का मजेदार वीडियो वायरल (Image Credit : petslifeshoot4/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो कुत्तों का मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
  • एक ने दिया दूसरे को बड़ा वाला चकमा
  • दूसरे कुत्ते का बन गया पोपट

Funny Video Of Dog: इंस्टाग्राम पर एक काफी मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो कुत्तों की जबरदस्त दोस्ती दिखाई गई है। ये एक ऐसा वीडियो (Viral Video) है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। जाहिर है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो कुत्तों को दिखाया गया है, जिसमें से एक कुत्ता खाना खा रहा होता है, तभी एक कुत्ता ऐसा ट्रिक लगाता है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, दूसरा बाहर देख भौंकने की एक्टिंग करता है, फिर जैसे ही पहला कुत्ता उसके पास आकर भौंकना शुरू करता है। तभी दूसरा कुत्ता जाकर उसका खाना खा लेता है। फिर क्या.. पहले कुत्ते का पोपट हो जाता है। आलम ये है कि इस बार को यूजर्स द्वारा बार-बार देखा जा रहा है।

कुत्ते ने दिया अपने दोस्त को बड़ा वाला धोखा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि मेरा दोस्त भी बिल्कुल ऐसा ही है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि देख भाई सामने वाले घर में नई कुतियां आएगी। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'petslifeshoot4' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article