वायरल न्यूज़

Viral Video: 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'... बाल-बाल बचा शख्स, चंद सेकंड का फासला और बच गई जान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 22, 2023, 09:34 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जैसे ही दुकान से बाहर निकलता है, वैसे ही दुकान में रखे वॉशिंग मशीन में ब्लास्ट हो जाती है। ऐसे में यूजर्स शख्स को काफी किस्मत वाला इंसान बता रहे हैं।

Image

बाहर निकलते ही दुकान में ब्लास्ट का वीडियो वायरल (Image Credit : cctvidiotss/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुकान से बाहर निकला शख्स
  • बाहर निकलते ही हो गया ब्लास्ट
  • लोगों ने कहा- भगवान ने बचा लिया

Viral Video of Blast in Shop: इन दिनों एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को दुकान से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है और फिर महज कुछ सेकंड के अंतर पर ही दुकान में ब्लास्ट होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पहले शख्स कुछ सामान लेकर दुकान से बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है, तब तक दुकान में रखा वॉशिंग मशीन चल रहा होता है। लेकिन जैसे ही शख्स दुकान से बाहर निकलता है और दरवाजा बंद हो जाता है, वैसे ही वॉशिंग मशीन से एक ब्लास्ट होता है, जिससे दुकान का आगे लगा शीशा भी गिर जाता है।

बाहर निकलते ही दुकान में ब्लास्ट का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे। वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इंसान काफी लकी है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि शख्स किस्मत का काफी धनी है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं, जिसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'cctvidiotss' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article