वायरल न्यूज़

VIDEO: 5 खरगोश के बच्चों को एक साथ निगल गया यह पक्षी, मुंह में हाथ डालकर निकाले गए बाहर

Viral News: प्रकृति कभी-कभी हमें चौंका देने वाले नजारे दिखाती है। हाल में एक ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला।

Image

पक्षी ने निगल लिया खरगोश के बच्चे (X/@NatureUnedited)

सोशल मीडिया के इस दौर में हमें वह भी चीजें देखने को मिलती हैं, जो हमने कभी नहीं देखा होता है। ऐसे नजारे खूब वायरल होते रहते हैं। जिन पर बाद में वायरल न्यूज (Viral News) भी पब्लिश होते हैं। हाल में एक ऐसा ही नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक खूंखार पक्षी के मुंह से खरगोश के बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है।

पक्षी के मुंह से निकले खरगोश के बच्चे

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक शख्स उस पक्षी के मुंह में हाथ डालकर उसके अंदर से खरगोश के बच्चों को बाहर निकाल रहा है। एक-एक करके वह उस पक्षी के मुंह से खरगोश के 5 बच्चों को बाहर निकाल कर रखते जाता है। गनीमत रही कि वे नन्हें बच्चे निगले जाने के बाद भी अंदर जीवित बचे हुए थे। जिन्हें देखकर यह समझ आ रहा है कि उन बच्चों को उस पक्षी ने हाल में ही निगला था और समय रहते उन्हें उसके मुंह से बाहर निकाल लिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

बड़े-बड़े जीव-जंतुओं को आराम से बना लेता है अपना शिकार

बता दें कि वीडियो (Video) में दिख रहा पक्षी पेलिकन बर्ड है, जो अपनी लंबी और बड़ी चोंच के लिए जाना जाता है। यह पक्षी बड़े से बड़े जीव-जंतुओं को आराम से निगल सकता है। ज्यादातर यह मछली खाता है लेकिन जब भी उसे भूख लगता है, वह बड़े जीव-जंतुओं को भी अपना शिकार बना लेता है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NatureUnedited नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि लोग इधर खरगोशों के बच्चों को ढूंढ रहे थे और उधर पेलिकन बर्ड ने उन बच्चों को निगल लिया था।

सोशल साइट एक्स पर @NatureUnedited नाम का यह पेज हर रोज ऐसे ही अनोखे और रियल वाइल्डलाइफ वीडियो शेयर करता है। जिसे देख लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहता। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए हैरानी जताई है तो कई लोगों ने कहा कि पेलिकन बर्ड इससे भी बड़ा शिकार आराम से निगल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article