दुनिया की सबसे दूर बसी जगह, पास का इलाका भी हजारों किलोमीटर दूर, दुकान बंद हो जाए तो सामान लेने जाना पड़ेगा 2400 KM दूर

दुनिया की सबसे दूर बसी जगह के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह जगह दुनिया से इतनी कटी हुई है कि इसके पास का इलाका भी हजारों किलोमीटर दूर है। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आपको यहां से निकलकर कहीं जाना हो तो आपको बहुत लंबा सफर करना पड़ेगा। आइए जानते है इस जगह के बारे में।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jun 6 2026, 11:41 IST
पूरी दुनिया से कटी यह जगहImage Credit : IStock01 / 07

पूरी दुनिया से कटी यह जगह

इस दुनिया के कोने-कोने में इंसान बसे हुए हैं। ऐसी कुछ जगहें अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है तो कुछ अपने अनोखेपन के कारण इस दुनिया में फेमस हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जो अपनी दूरी की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है।

बाहर निकलने के लिए करना पड़ता है लंबा सफरImage Credit : IStock02 / 07

बाहर निकलने के लिए करना पड़ता है लंबा सफर

इंसानों द्वारा बसाई गई यह जगह अपनी दूरी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे दुनिया की सबसे दूर बसी हुई जगह माना जाता है। यह जगह इतनी दूर है कि अगर आपको यहां से कहीं जाना पड़े तो आपको हजारों किलोमीटर का लंबा सफर करना पड़ेगा।

क्या है उस जगह का नाम?Image Credit : IStock03 / 07

क्या है उस जगह का नाम?

हम जिस जगह की बात कर रहे हैं उसका नाम ट्रिस्टन दा कुन्हा (Tristan da Cunha) है। यह जगह एक द्वीप पर बसी हुई है, जो दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित है। बाहरी लोगों के लिए यहां पहुंचना कोई आसान काम नहीं है।

सबसे नजदीक वाली जगह भी हजारों किलोमीटर दूरImage Credit : IStock04 / 07

सबसे नजदीक वाली जगह भी हजारों किलोमीटर दूर

ट्रिस्टन दा कुन्हा नाम की यह जगह दुनिया से इतनी कटी हुई है कि इसके सबसे नजदीक बसा हुआ इलाका भी इससे करीब 2,434 किलोमीटर दूर है और उस जगह का नाम सेंट हेलेना (Saint Helena) है।

दुकान बंद हो जाए तो जाना पड़ेगा 2400 KM दूरImage Credit : IStock05 / 07

दुकान बंद हो जाए तो जाना पड़ेगा 2400 KM दूर

मान लीजिए कि यदि आप यहां पर रहते हैं और आपको कोई सामान यहां नहीं मिल रहा तो आपको किसी दूसरे मार्केट में जाने के लिए हजारों किलोमीटर दूर तक का सफर करना पड़ेगा और यह सफर इतना आसान भी नहीं है।

कितनी है यहां रहने वाले लोगों की आबादीImage Credit : IStock06 / 07

कितनी है यहां रहने वाले लोगों की आबादी

इस जगह पर रहने वाले लोगों की आबादी मात्र सैकड़ों में है। यहां आबादी इतनी कम है कि अधिकतर लोग एक-दूसरे को नाम से जानते हैं। यहां के लोग बेहद ही सीमित संसाधनों में अपना जीवन गुजर बसर करते हैं। यहां आपको ना तो बड़े-बड़े मॉल दिखेंगे और ना ही शहर जैसी कोई सुविधा आपको नजर आएगी।

काफी सीमित है यहां के लोगों की जरूरतेंImage Credit : IStock07 / 07

काफी सीमित है यहां के लोगों की जरूरतें

अगर किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो यहां के लोगों को दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। अगर इन्हें किसी सामान की जरूरत पड़ती है तो ये उन्हें खुद ही बनाते हैं या फिर जहाज के जरिए बाहर से मंगवाते हैं। यहां स्कूल, हॉस्पिटल और दूसरी जरूरी सेवाएं भी काफी सीमित हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!