वायरल न्यूज़

खड़े-खड़े धंस गया विमान! उड़ान से पहले ही टूटा प्लेन का पहिया, एयरपोर्ट का यह Video खूब हो रहा वायरल

Viral News: सोशल मीडिया पर एक विमान हादसे का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्लेन एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े हादसे का शिकार हो गया।

Image

उड़ान से पहले ही टूटा प्लेन का पहिया (Instagram/@TimesNow_Trending)

विमान हादसों की कई खबरें आपने देखी और सुनी होंगी। अधिकतर हादसे हवा में उड़ान के दौरान या फिर रनवे से टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान होते हैं। मगर क्या आपने कभी यह सुना है कि विमान एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े ही हादसे का शिकार हो गया। ऐसा बहुत ही कम देखने या सुनने को मिलता है लेकिन हाल में एक ऐसे ही हादसे का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के गेट पर खड़ा प्लेन हादसे का शिकार हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

कहां हुआ यह हादसा?

वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट (Frankfurt Airport) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, लुफ्थांसा एयरलाइन (Lufthansa) का प्लेन बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर (Boeing 787-9 Dreamliner) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिससे विमान का अगला लैंडिंग गियर (नोज व्हील) टूट गया और प्लेन का आगे का हिस्सा जमीन पर धंस गया। यह नजारा देखने में काफी खतरनाक और डरावना था जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेट हो रहा है।

हादसे का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर खड़े विमान का अगला पहिया अचानक से टूट गया और विमान नीचे जमीन में धंस गया। पहिया के टूटने की वजह से विमान एयरपोर्ट के गेट से अलग होकर नीचे की तरफ खिसक गया। कई मीडिया में पब्लिश हुए वायरल न्यूज (Viral News) के अनुसार, बताया जा रहा है कि यह विमान एयरपोर्ट के गेट पर खड़ा था और लॉस एंजेलिस जाने की तैयारी में था। तभी अचानक यह हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ क्रू मेंबर और ग्राउंड स्टाफ घायल हो गए। गनीमत रही कि उस वक्त विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article