सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी आंखें नम हो गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी पसंदीदा बाइक बेचते समय रोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा यह पल सिर्फ बाइक बेचने का नहीं, बल्कि उस शख्स के सपनों और मेहनत के बिकने जैसा है।
ये भी पढ़ें:
हर मेहनती इंसान समझ सकता है उस शख्स का दर्द
वीडियो (Video) में दिखता है कि युवक अपनी बाइक बेचने के लिए खड़ा है। जैसे ही खरीदार आता है, सौदा तय होता है और जब चाभी सौंपने की बारी आती है, वैसे ही उस शख्स की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह खुद को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं संभाल पाता। इसके बाद उसकी आंखों से आंसुओं की धार बहती दिखती है। ऐसी स्थिति में शख्स की आंखों में आंसू देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बाइक उसकी बहुत ही पसंदीदा बाइक रही होगी। हो ना हो उसने इसमें अपनी मेहनत की कमाई भी लगाई होगी। उसके दुखी चेहरे को देख यह साफ समझ आ रहा है कि इस बाइक से उसकी कई यादें जुड़ी होंगी।
बाइक नहीं, उसके सपने बिक रहे थे
इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @termsofindia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के टाइटल में बताया गया है कि शख्स को आर्थिक तंगी के कारण उसे अपनी सबसे प्यारी चीज बेचनी पड़ी। यह फैसला उसके लिए बेहद मुश्किल था, लेकिन मजबूरी के आगे उसे झुकना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों के दिल को छू गया। जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए शख्स को सांत्वना दी। कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मेहनत से खरीदी गई चीजों का दर्द वही समझ सकता है, जिसने खुद मेहनत की हो। कुछ लोगों ने कहा कि यह सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि उसके सपने बिक रहे थे। वहीं कई लोग इस वीडियो को देखकर अपनी जिंदगी के पुराने पलों को याद करने लगे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
