वायरल न्यूज़

Viral Video: 'लेके पहला पहला प्यार' गाने पर शख्स ने मचाया गदर, डांस मूव्स देख कहेंगे- वाह जी.. ये बढ़िया है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 23, 2023, 09:04 PM IST

Dance On 'Leke Pehla Pehla Pyar' Song: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स 'लेके पहला पहला प्यार' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। यह डांस वीडियो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

'लेके पहला पहला प्यार' गाने पर शख्स का डांस वीडियो वायरल (Image Credit : bhuwantastic/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'लेके पहला पहला प्यार' गाने पर शख्स ने किया डांस
  • डांस मूव्स देख हैरान रह गए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Video On 'Leke Pehla Pehla Pyar' Song: इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक डांस वीडियो (Viral Video) खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप शख्स के डांस मूव्स के दीवाने हो जाएंगे। इंटरनेट पर शख्स को खूब सराहा जा रहा है और यूजर्स द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स 'लेके पहला पहला प्यार' गाने पर बड़ा ही जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी शख्स के दीवाने हो जाएंगे। वीडियो में शख्स इस कदर डांस मूव्स करता दिखाई दे रहा है, जैसे कोई प्रोफेशनल डांसर हो। ऐसे में शेयर किए गए वीडियो पर भी काफी मजेदार लाइन लिखी हुई है।

शख्स ने किया 'लेके पहला पहला प्यार' गाने पर डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में शख्स ने बनियान पहना हुआ है तो ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बनियान पहना है तो कमजोर समझा क्या, फायर है मैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि डांस मूव्स काफी जबरदस्त है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bhuwantastic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article