वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन में गिटार भूल गई थी विदेशी महिला, RPF ने अगले ही दिन खोज निकाला, तारीफ करते थक नहीं रहीं गोरी मेम

भारत घूमने आई नीदरलैंड्स की एक महिला ट्रेन में अपना गिटार रखकर भूल गई। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। RPF ने अपनी तत्परता दिखाते हुए तुरंत अगले दिन ही महिल का गिटार खोज निकाला।

Image

नीदरलैंड्स की महिला ने RPF को कहा धन्यवाद (X/@DrmMys)

Viral Video: रेलवे पुलिस ने अपनी तत्परता का एक शानदार उदाहरण पेश किया है। जहां इस पुलिस फोर्स ने ट्रेन में खोए एक विदेशी महिला के गिटार को बहुत ही जल्द खोज निकाला। जिसके बाद एक वीडियो में विदेशी महिला रेलवे पुलिस को धन्यवाद देते हुए दिखी। रेलवे पुलिस के इस सराहनीट कार्य को सोशल साइट एक्स पर @DrmMys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

महिला ने अपने खोए हुए गिटार के बारे में बताया

वीडियो में उस विदेशी महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसका नाम रेनस्के रोस टर्मेनलेन है। वह नीदरलैंड की रहने वाली है और वह इस वक्त भारत भ्रमण पर आई हुई थी। महिला ने आगे बताया कि वह तमिलनाडु के कलावई से मैसूर जा रही थी। इसके लिए वह MAS–AP एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही थी और इसी ट्रेन में महिला अपना गिटार रखकर भूल गई थी। जब वह मैसूर रेलवे स्टेशन पर उतरी तब उसे इस बात का एहसास हुआ कि उसका गिटार तो ट्रेन में ही छूट गया है। जिसके बाद वह अपने गिटार के खोने से थोड़ी परेशान हुई, मगर रेलवे पुलिस ने जल्द ही उसके परेशान चेहरे पर मुस्कान फिर से लौटा दी।

अगले ही दिन रेलवे पुलिस ने खोज निकाला खोया हुआ गिटार

गिटार खोने के बाद महिला RPF के पास जाकर अपने खोए हुए गिटार के बारे में बताया जिसके बाद महिला रेलवे पुलिस उसके खोए हुए गिटार को खोजने के लिए तुरंत एक्शन में आई और उन्होंने अशोकपुरम रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के साथ मिलकर गिटार की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में गिटार को ढूंढ लिया गया और उसे सुरक्षित रख लिया गया। अगले ही दिन सारी जरूरी जांच और पहचान के बाद उस विदेशी महिला का गिटार उसे वापस सौंप दिया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपना गिटार वापस पाकर बहुत ही खुश है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article