वायरल न्यूज़

Shocking Video: वायरल होने की सनक में कुछ भी कर रहे हैं लोग, महिला ने जलता चूल्हा सिर पर रख बनाई रोटी

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में एक महिला ने सारे हद पार कर दिए। दरअसल इस महिला ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसमें वह अपने सिर पर जलता हुआ चूल्हा रखकर रोटी सेंक रही है।

Image

सिर पर चूल्हा रखकर रोटी बनाती दिखी महिला (Instagram/@rabinadevi55)

Shocking Video: आज का दौर सोशल मीडिया का है। जो भी लोग सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, वे उन्हें इसका ऐसा चस्का लगा हुआ है कि या तो वे सोशल मीडिया पर अपना समय बर्बाद करते दिखते हैं या फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने का जनून उनके सिर पर ऐसे सवार है जैसे कोई भूत। हाल में एक ऐसी ही महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां महिला पर वायरल होने की ऐसी सनक चढ़ी कि वह अपने सिर पर चूल्हा रखकर रोटी पकाते हुए नजर आई।

ये भी पढ़ें:

महिला ने सिर पर रखा जलता हुआ चूल्हा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने आंगन में बैठी पंहसुल पर पुआल काट रही है और उसके सिर पर एक जलता हुआ चूल्हा रखा हुआ है। उस चूल्हे पर एक तवा रखा हुआ है और तवे पर एक लड़की रोटी सेंक रही है। महिला को इस बात की बिल्कुल भी फिक्र नहीं है कि अगर चूल्हा जरा सा भी इधर-उधर सरक गया तो बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। महिला बुरी तरह से जल भी सकती है। मगर वह अपने धुन में मस्त है और गीत गाते हुए खाना पका रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rabinadevi55 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह अकाउंट वीडियो में दिख रही महिला का ही है। जहां महिला अपने अकाउंट पर इसी तरह के कई और भी क्रिंज वीडियो (Cringe Video) अपलोड की हुई है। इस वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां कई लोगों ने महिला के इस कंटेंट का खूब मजाक उड़ाया है और कई अन्य लोगों ने इसे वायरल होने का एक शॉर्टकट तरीका बताया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article