वायरल न्यूज़

Viral Video: “भैया मेरी पेंटिंग देख लो…” सड़क पर खड़ी छोटी बच्ची की कहानी ने छुआ लाखों लोगों का दिल

एक बच्ची का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह राहगीरों को अपनी पेंटिंग्स दिखाकर उन्हें बेचेत हुए नजर आ रही है।

Image

अपनी पेंटिंग बेचते हुए नजर आई बच्ची (Instagram/@clearcutindia)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी सी बच्ची का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क किनारे खड़ी होकर अपने हाथ से बनी पेंटिंग बेच रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @clearcutindia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बच्ची की कहानी भी शेयर की गई है। जो लोगों के दिलों को छू रही है।

ये भी पढ़ें:

बच्ची खुद ही सीखी पेंटिंग

वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया गया है कि इस छोटी सी बच्ची का नाम राधिका है। जो हिमाचल प्रदेश के बीर इलाके के एक स्थानीय स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ती है। राधिका को पेंटिंग्स और कला की दुनिया में खास दिलचस्पी है। सबसे बड़ी बात तो यह कि राधिका ने इन पेंटिंग्स को बनाने के लिए ना तो कोई क्लास ली है और ना ही किसी स्कूल में उसे यह सिखाया गया है। उसने खुद से ही प्रैक्टिस कर सुंदर पेंटिंग्स को बनाना सीखा है।

वीडियो में अपनी पेंटिंग बेचते हुए नजर आई बच्ची

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे खड़ी बच्ची एक राहगीर से बोलती है कि, 'भैया मेरी पेंटिंग देख लो…' जिसके बाद वह शख्स उस बच्ची की पेंटिंग्स देखने लगता है। बच्ची एक-एक कर अपनी पेंटिंग्स उस राहगीर को दिखा रही है। बच्ची की सुंदर पेंटिंग्स को देख वह शख्स उसकी कला की खूब तारीफ करता है और उससे उसकी पेंटिंग की कीमत पूछता है। बच्ची उसे बताती है कि उसकी एक पेंटिंग 150 रुपए की है। जिसके बाद वह बच्ची द्वारा बनाई गई एक पैराग्लाइडिंग वाली पेंटिंग खरीद लेता है। इस दौरान बच्ची के चेहरे पर उसकी मासूमियत और मेहनत साफतौर पर देखी जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article