वायरल न्यूज़

Video: अफ्रीका की सड़कों पर महिला बनकर व्लॉग बना रहा था चीनी इंफ्लुएंसर, लड़की समझ पीछे पड़ गया लड़का

सोशल मीडिया पर एक चीनी लड़के का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला के हुलिए में नजर आ रहा है। ऐसे में उसे इस तरह पाकर एक लड़का उसके पीछे हाथ धोकर पड़ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

Image

चाइनीज पुरुष इंफ्लुएंसर के पीछे पड़ा अफ्रीकी लड़का (X/@dom_lucre)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चीनी इन्फ्लुएंसर को महिला बनकर व्लॉग बनाना भारी पड़ गया। इन्फ्लुएंसर ऐसा सिर्फ 'एक्सपेरिमेंट' करने के लिए कर रहा था। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @dom_lucre नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

परेशान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाला नजारा काफी परेशान कर देने वाले हैं। जो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता भी नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिलाओं को रोज-रोज छेड़खानी जैसी परेशानी झेलनी पड़ती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीनी पुरुष इन्फ्लुएंसर महिला की तरह सज-संवरकर सड़कों पर घूम रहा है।

ये भी पढ़ें:

लड़की समझ पुरुष इंफ्लुएंसर के पीछे पड़ा लड़का

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि शख्स एक एक्सपेरिमेंट के लिए अफ्रीका की सड़कों पर इस तरह का हुलिया बनाकर घूम रहा था, लेकिन उसे यह लुक अपनाना तब भारी पड़ गया जब वहां का एक लोकल लड़का हाथ धोकर उसके पीछे पड़ गया और उसे परेशान करने लगा। वीडियो में उसे लड़के के साथ छेड़खानी करते और अभद्र तरीके से बात करते देखा जा सकता है। लड़का उससे इतनी भद्दी बातें करता सुना जा सकता है कि उसकी आवाज को दबाने के लिए इंफ्लुएंसर को बीप साउंड का इस्तेमाल करना पड़ा। इंफ्लुएंसर के मना करने के बाद भी वह उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने पर तुला रहा।

राह चलते लड़की समझकर छेड़ने लगा लड़का

वीडियो में लड़के को गुलाबी फ्लोरल ड्रेस पहने, कर्ली विग, चश्मा लगाए और फुल मेकअप में देखा जा सकता है। उसका मकसद यह था कि वह देखना चाहता था कि महिला बनकर सड़क पर चलने पर आखिर लोग कैसे रिएक्ट करते हैं। लेकिन इसके बाद जो उसके साथ हुआ, वह उसकी उम्मीद से कहीं ज्यादा डिस्टर्बिंग निकला। वीडियो में चीनी सबटाइटल्स लिखे गए हैं। उसके साथ ही नीचे अंग्रेजी में उनका अनुवाद भी किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article