वायरल न्यूज़

ससुराल में नई नवेली बहू को मिली 'शैतान' ननद, चाकू दिखाकर करवाती है घर के सारे काम, देखें VIDEO

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 22, 2023, 05:25 PM IST

Nanad Bhabhi Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि ननद अपनी भाभी को चाकू दिखाकर सारे काम करवा रही है। ननद किचन की सेल्फ पर बैठी हुई है। जबकि भाभी किचन में खड़ी होकर रील्स बना रही हैं।​​​​​​​ तभी ननद अपनी भाभी को चाकू दिखाती है और किचन में काम करने के लिए कहती है।

Image

ननद भाभी का वीडियो (इंंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर आ जाएगा मजा
  • ननद-भाभी का वीडियो वायरल
  • भाभी से ऐसे काम करवाती है ननद

Nanad Bhabhi Video: ननद और भाभी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। ससुराल में जिनकी ननद अच्छी होती है, उस बहू की जिंदगी अच्छी हो जाती है। वहीं, कई बार ननद-भाभी के बीच जमकर झगड़ा होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो लोग जमकर देख रहे हैं और एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो एक भाभी और एक ननद से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ननद अपनी भाभी को चाकू दिखाकर सारे काम करवा रही है।

ननद-भाभी का वीडियो आया सामने

वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। हालांकि कई लोग यह भी कह रहे हैं कि ननद-भाभी ने रील्स बनाने के लिए यह एक्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किचन में ननद और भाभी मौजूद हैं। इस दौरान ननद किचन की सेल्फ पर बैठी हुई है। जबकि भाभी किचन में खड़ी होकर रील्स बना रही हैं। तभी ननद अपनी भाभी को चाकू दिखाती है और किचन में काम करने के लिए कहती है। वहीं भाभी बेचारी ननद की धमकी से डरकर काम करती दिखाई देती हैं। देखें वीडियो-

वी़डियो को Aashima Kakkar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'जब ससुराल में आपको शैतान ननद मिले।' वीडियो में ननद-भाभी की कैमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। कई लोग वीडियो देखकर खूब एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article