Viral Video: कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें जानवरों को परेशान करने में मजा आता है। चाहे फिर भले ही जानवर चुपचाप अपना काम कर रहे हों। हालांकि, इस चक्कर में कई बार वह अपने लिए भी मुसीबत मोल ले लेते हैं। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको समझ आएगा कि किसी को भी यूं ही परेशान नहीं करना चाहिए। हालांकि, वीडियो में दिख रहे लड़कों ने अपने आप ही मुसीबत मोल ले ली।
ऊंट को परेशान करना पड़ गया भारी
वायरल हो रहा वीडियो कुछ लड़कों और एक ऊंट से जुड़ा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक ऊंट किसी पेड़ के नीचे खड़े होकर चुपचाप अपना भोजन कर रहा है। आप देख पाएंगे कि वह पेड़ से पत्ते तोड़-तोड़कर खा रहा है। यहीं पर कुछ लड़के खड़े हुए हैं। उन्हें न जाने क्या सूझती है, वह ऊंट को परेशान करने के बारे में सोचते हैं। उनमें से एक लड़का पेड़ से टहनी लेकर आता है ऊंट को ललचाने की कोशिश करता है। ऊंट को आभास हो जाता है कि वह लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। देखें वीडियो-
इसके बाद ऊंट जो करता है, उन लड़कों की हालत खराब हो जाती है। आप देख पाएंगे कि ऊंट उन तीनों लड़कों को खदेड़ लेता है। इसके बाद तीनों लड़के अपनी जान बचाकर वहां से भागते हैं। दरअसल, इन लड़कों ने खुद ही मुसीबत को न्योता दिया था। इसके बाद उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है। सोचिए अगर उनमें से एक भी ऊंट की चपेट में आ जाता तो उसकी हालत क्या होती। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर krishnansh_arora नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
