Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कुछ हंसी-मजाक के वीडियो, कुछ हैरान करने वाले वीडियो, कुछ दिल छूने वाले वीडियो और कुछ मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लड़कियां शॉक्ड रह जाएंगी। इस वीडियो में एक शख्स मात्र 10 सेकंड में साड़ी पहनता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। वीडियो देखकर लड़कियां एक-दूसरे को चैलेंज दे रही हैं कि वह भी इतनी जल्दी साड़ी पहनकर दिखाएं।
मात्र 10 सेकंड में पहन ली साड़ी
वीडियो में दिख रहा शख्स एक सेल्समैन है, जो दुकान पर साड़ियां बेचता है। इस दौरान वह अपने कस्टमर को साड़ी पहनकर भी दिखाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पगड़ी पहने एक सरदार जी साड़ी पहन रहे हैं। वह फुल स्पीड में साड़ी पहन लेते हैं। आप जितनी देर में पलक झपकाओगे, सरदार जी उतनी देर में साड़ी पहनकर तैयार हो जाते हैं। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह तो सभी जानते हैं कि साड़ी पहनना कोई बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन सरदार जी इसे बच्चों का खेल ही बना देते हैं। देखें वीडियो-
साड़ी पहनना कुछ लोगों को बहुत पसंद होता है। वहीं कई लोगों की फेवरेट परिधान साड़ी होती है। यह लिबास अच्छे-अच्छे ड्रेस को भी फेल कर देता है। वहीं, सरदार जी अपने अंदाज में साड़ी पहनकर लड़कियों-लड़कों सबको अपना फैन बना लेते हैं। महिलाएं काफी तेजी से साड़ी पहनती होंगी, लेकिन यकीन मानिए जिस तरह सरदार जी साड़ी पहनते हैं। वैसी टेक्निक तेज-तर्रार महिलाओं को भी नहीं आती होगी। सिर्फ यही नहीं सरदार जी साड़ी को बड़ी ही खूबसूरती से फ्लॉन्ट भी करते हैं। वीडियो को jagmonsingh3 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
