Viral Video Today: एक हैरान करने वाली घटना ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है। इसमें एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को जबरन चलती ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। मगर इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह घटना मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई जब एक व्यक्ति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की कोशिश करता है। मगर इस जल्दबाजी में उसका डॉगी पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गया। जिसके बाद जो कुछ दिखा यकीन करना मुश्किल होगा।
पटरी पर गिरा डॉगी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुई इस घटना की साफ देखा जा सकता है कि नीली टी-शर्ट और जींस पहने एक शख्स चलती ट्रेन के दरवाजे को पकड़कर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। मगर उसका कुत्ता प्लेटफॉर्म पर घिसट रहा है। कुछ ही पलों में कुत्ता संतुलन खो बैठता है और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिर जाता है। यह दृश्य इतना भयावह है कि इसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।
एक्स पर देखिए वीडियो
इस घटना का वीडियो X पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के बाद लोगों ने शख्स की लापरवाही की कड़ी निंदा की। @AviatorG74482 नाम के यूजर ने लिखा, खुद तो बच गया, कुत्ते को मरवा दिया।' ऐसे ही एक यूजर ने इसे शर्मनाक घटना बताया है। मालूम हो कि इस घटना के बाद कुत्ते की स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। लेकिन तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे गंभीर चोटें आई होंगी।
