वायरल न्यूज़

अजब: इस शख्स ने एक नहीं बल्कि तीन महिलाओं से की शादी, अनोखे अंदाज में करवाया तीनों का परिचय

Viral Video: वीडियो में आपको टोपी लगाया हुआ एक शख्स दिखाई दे रहा होगा। इस शख्स के पीछे तीन महिलाएं खड़ी हुई हैं। आप देख सकते हैं कि तीनों महिलाएं सजी-धजी हैं। तीनों महिलाएं उस शख्स के साथ खुश नजर आ रही हैं।

Image

तीन महिलाओं से शादी (फोटो साभार- एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगो अचंभित हो रहे हैं। यह वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जिसने एक नहीं बल्कि तीन-तीन महिलाओं से शादी रचाई है। सबसे अनोखी बात यह है कि शख्स अपनी तीनों बीवियों का सोशल मीडिया यूजर्स से परिचय करवाता नजर आ रहा है। दरअसल, शख्स बेहद ही मजेदार और अनोखे अंदाज में अपनी बीवियों का सोशल मीडिया पर परिचय करवा रहा है। इसके बाद शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शख्स ने तीन महिलाओं से कर ली शादी

वायरल हो रहे वीडियो में आपको टोपी लगाया हुआ एक शख्स दिखाई दे रहा होगा। इस शख्स के पीछे तीन महिलाएं खड़ी हुई हैं। आप देख सकते हैं कि तीनों महिलाएं सजी-धजी हैं। तीनों महिलाएं उस शख्स के साथ खुश नजर आ रही हैं। इसके बाद शख्स उन तीनों महिलाओं का परिचय करवाते हुए यूजर्स को बता रहा है कि वो सभी उसकी पत्नियां हैं। इस दौरान तीनों महिलाएं भी शख्स की बात को मना नहीं करती हैं और हंसते हुए उसकी बात पर सहमति जताती हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में शख्स पहली महिला को दिखाते हुए कहता है कि, 'पहले इनसे शादी किए।' वहीं, दूसरी महिला को दिखाकर शख्स बोलता है, 'फिर इनसे शादी किए।' इसके बाद वह तीसरी महिला को दिखाकर कहता है, 'इसके साथ पकड़कर शादी करा दी गई, पहले इसको बुलाकर इसके मां-बाप बोले कि लड़का कुंवारा हैं और फिर पकड़कर ब्याह करा दिया गया। बाद में उनको पता चला कि इसका पहले से ही दो हुआ है।' इसके बाद तीनों महिलाएं हंसने लगती हैं। वीडियो को @VishalMalvi_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article