Viral Video Today: सोशल मीडिया में अजब-गजब और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसने नेटिजन्स को कंफ्यूज कर दिया। किसी की कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। बरहाल वायरल वीडियो बाइक सवार बदमाशों से जुड़ा है जो बंदूक की नोक पर लूट करने पहुंचे हैं। बदमाश घर के बाहर बाइक पर खड़े एक शख्स के करीब पहुंचते हैं और उसे लूटने की कोशिश करते हैं। मगर बंदूक के सामने खड़ा शख्स बदमाशों को ऐसी बात कहता है कि वो उसे नुकसान पहुंचाए बिना वापस चले जाते हैं।
बात सुनकर भाग निकले बदमाश
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बाइक सवार शख्स अपने घर के करीब पहुंचता है। वो दरवाजे पर खड़ा है और बाइक का इंजन ऑफ करता है। शख्स नीचे उतरता तभी बाइक पर दो बदमाश उसके करीब पहुंचे। पीछे बैठा बदमाश शख्स के करीब पहुंचा और बंदूक की नोक पर उससे लूटपाट की कोशिश करता है। बदमाश अपने मकसद में कामयाब होता तभी बाइक सवार शख्स उससे कुछ बातें कहता है। इधर बदमाश अभी तक गुस्सैल रुख अपनाए हुए हैं। दूसरी तरफ शख्स हाथ के इशारे के साथ लगातार उससे कुछ बातें कह रहा है।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
नेटिजन्स भी हुए कंफ्यूज
फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया सचमुच दिमाग घुमा देगा। इसमें देखेंगे कि बदमाश आखिर में शख्स की बात सुनकर उसे बिना नुकसान पहुंचाए बिना वहां से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है और नेटिजन्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर बदमाश से ऐसा क्या कहा कि वो बिना नुकसान पहुंचाए वहां से निकल गया। इसी सवाल पर लोग जमकर अपनी राय दे रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Muhammad Danish नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
