Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं। इसमें से कुछ वीडियो बेहद ही अजीबोगरीब होते हैं। वहीं कुछ वीडियो बहुत ही ज्यादा फनी होते हैं। आपको कोई न कोई वीडियो ऐसा देखने को मिल जाएगा, जिसके बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इसी क्रम में हम आपके लिए एक बेहद ही फनी वीडियो लेकर आए हैं। सबसे पहले तो आप इस वीडियो को देखकर हैरान होंगे। वहीं, जब आपको वीडियो की सच्चाई पता चलेगी तो आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह बहुत ही ज्यादा मजेदार है। आप वायरल वीडियो में देख पाएंगे कि एक युवक सबसे पहले एक पेड़ के पास पहुंचता है। सबसे पहले वह पेड़ की तरफ देखता है और इसके बाद उस पर लात मारता है। जैसे ही वह पेड़ पर लात मारता है, वैसे ही पेड़ से नोटों की बारिश होने लगती है। आप देख सकते हैं कि जितनी बार युवक पेड़ पर लात मारता है, उतनी बार पेड़ से नोट बरसते दिखते हैं। आप देख सकते हैं कि वह कुछ नोट को कैच भी करता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं शख्स नीचे गिरे नोटों को उठाकर अपनी जेब में भरता है और वहां से चलता बनता है। इस दौरान एक युवक दूर खड़े होकर सारा माजरा देख रहा होता है। जब पहला युवक सारे नोट उठाकर वहां से चला जाता है तो दूसरा युवक पेड़ के पास पहुंचता है। आप देख सकते हैं कि वह भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए पेड़ को हिलाने लगता है। इसके बाद उसके साथ मोये-मोये हो जाता है। आप देख सकते हैं कि पेड़ पर से नोट की बजाय पानी गिरता है और उसे भिगा देता है। दरअसल, युवक के साथ एक प्रैंक होता है और पेड़ पर बैठा एक शख्स उसके ऊपर पानी फेंक देता है। वीडियो को nkzonekaran नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
