Holi Video: होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। होली पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एंजॉय करते हैं। भारत में इस बार होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। इससे पहले सोशल मीडिया पर होली से जुड़े तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो फनी हैं तो कई वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हो रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियां होली से पहले एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आ रही हैं।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
वायरल वीडियो देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां दिल्ली मेट्रो की फर्श पर बैठी हुई हैं। इस दौरान एक लड़की दूसरी की गोद में सिर रखकर लेट जाती है और दूसरी लड़की उसके चेहरे पर अजीबोगरीब तरह से रंग लगाने लगती है। आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियों के आगे मेट्रो की फर्श पर कलर रखा हुआ है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'होलिया में उड़े रे गुलाल' गाना बजता सुनाई दे रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करने के बाद यूजर्स इन दोनों लड़कियों पर भड़क उठे हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अब रील्स बनाने वालों ने अश्लीलता की हद पार कर दी है। एक यूजर्स ने कमेंट करके लिखा, 'दोनों लड़कियों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए।' वीडियो को theadulthumour नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
