वायरल न्यूज़

Video: 'सारे लड़कों की कर दो शादी..' गाने पर शख्स ने लगाए ऐसे ठुमके, अदाएं देखकर माधुरी दीक्षित भी शरमा जाएं

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 26, 2022, 12:22 PM IST

Dance Video: वीडियो में अंकल माधुरी दीक्षित और आमिर खान के गाने पर कमर लचका-लचकाकर ऐसा डांस करते हैं, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में अंकल जबरदस्त लटके-झटके दिखाते हैं। अंकल के डांस की पब्लिक दीवानी हो गई है। यकीनन अंकल का झक्कास डांस देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।

Image

अंकल का डांस (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकल ने किया जबरदस्त डांस
  • माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस
  • अंकल ने जबरदस्त लचकाई कमर

Dance Video: शादियों में जब तक डीजे पर डांस न हो, तब तक मजा नहीं आता है। आपने अक्सर देखा होगा कि शादियों में कुछ अंकल लोग डांस में बहुत इंटरेस्ट लेते हैं। इन दिनों ऐसे ही एक अंकल का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकल ऐसे-ऐसे ठुमके लगाते हैं, जिन्हें देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। वीडियो में अंकल माधुरी दीक्षित और आमिर खान के गाने पर कमर लचका-लचकाकर ऐसा डांस करते हैं, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में अंकल जबरदस्त लटके-झटके दिखाते हैं।

डांस के दौरान अंकल की अदाएं कतई कातिलाना हैं। उनकी अदाएं देखकर तो गाने की हिरोइन माधुरी दीक्षित भी शरमा जाएं। अंकल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंकल के डांस की पब्लिक दीवानी हो गई है। यकीनन अंकल का झक्कास डांस देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। 42 सेकंड के इस डांस वीडियो की शुरुआत डीजे फ्लोर से होती है। एक अंकल पेंट-शर्ट पहनकर डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं और बवाल डांस स्टेप्स दिखाते हैं। देखें वीडियो-

अंकल 'सारे लड़कों की कर दो शादी..' गाने पर डांस करते हैं। यह गाना साल 1990 में आई फिल्म 'दीवाना मुझसा नहीं' का हिट सॉन्ग है। इस गाने पर आमिर खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया था। इसी गाने पर अंकल जैसे ही नाचना शुरू करते हैं। वहां खड़े लोग बस उन्हें देखते रह जाते हैं। वह अपनी कमर इस तरह से लचकाते हैं, जिससे पूरा माहौल जोशिला हो जाता है। यहां तक कि डांस के दौरान अंकल अपने चेहरे का भी गजब एक्सप्रेशन देते हैं। वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, 'वाह अंकल ने क्या Dance किया है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article