वायरल न्यूज़

OMG: शख्स ने मात्र 35 सेकंड में काट दिए 20 KG टमाटर, Video देख लोग बोले- मशीन को भी कर दिया फेल

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़े से बर्तन में खूब सारे लाल टमाटर रखे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने एक ही हाथ में दो चाकू पकड़ा हुआ है। इसके बाद इन्हीं चाकुओं से पूरी फुर्ती लगाकर वह टमाटरों को काटना शुरू करता है।

Image

टमाटर काटने की तेजी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो जहां लोगों को सोचने पर मजबूर करते हैं, तो कई वीडियो देख लोगों को यकीन नहीं हो पाता है। आपने देखा होगा कि 3 से 4 टमाटर काटने में भी लोगों को दो-तीन मिनट लग जाते है। वहीं, ज्यादा टमाटर काटने के लिए आजकल लोग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह वीडियो इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें आप एक बंदे का टैलेंट देखकर हैरान रह जाएंगे।

वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स ने 35 सेकंड में 20 किलो टमाटर काट डाले। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस हैरान करने वाले कारनामे को शख्स ने हाथ से किया है। इस शख्स के कारनामे को देख इंटरनेट की दुनिया के लोग हैरत में पड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़े से बर्तन में खूब सारे लाल टमाटर रखे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने एक ही हाथ में दो चाकू पकड़ा हुआ है। इसके बाद इन्हीं चाकुओं से पूरी फुर्ती लगाकर वह टमाटरों को काटना शुरू करता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि वह बर्तन में ही तेज-तेज चाकू चलाता है। जिससे टमाटर काफी तेजी से कटते नजर आते हैं। वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि बर्तन में 20 किलो टमाटर रखे हुए हैं, जिन्हें शख्स मात्र 35 सेकंड में काटकर रख देता है। वीडियो में आप शख्स की तेज रफ्तार साफ देख सकते हैं। वीडियो को @mprajapata1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे लाखों लोगों ने देख लिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article