वायरल न्यूज़

लड़की ने स्कैमर के साथ कुछ ऐसे खेला खेल, फोन काट फरार हुआ स्पैम कॉलर, यूजर्स बोले - दीदी खेल गईं

इंस्टाग्राम पर स्पैम कॉलिंग का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की क्रेडिट कार्ड स्पैम कॉलर को कुछ इस कदर सबक सिखाती है, जिसे देख आपकी हंसी निकल जाएगी।

Image

क्रेडिट कार्ड स्कैमर के साथ लड़की ने किया प्रैंक (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पैम कॉलर को सिखाया सबक
  • स्कैमर के ही ले लिए मजे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Prank With Credit Card Scammer: इन दिनों स्कैम का जमाना चल रहा है, जिसे देखो वह स्कैम के चपेट में आ रहा है। इसके लिए पहले कॉल आता है और फिर सीधे-साधे ग्राहकों को अच्छे-अच्छे ऑफर्स का झासा दिया जाता है। अगर लोग इनके झांसे में आ जाते हैं तो फिर वह इनका शिकार भी बन जाते हैं। ऐसे ही करके स्कैमर लोगों को लाखों रुपए ऐठ लेते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को क्रेडिट कार्ड स्कैमर का कॉल आता है। इस पर लड़की कामुकता भरी आवाज से उससे बात करना स्टार्ट करती है। पहले स्कैमर कहता है कि क्या मेरी बात तान्या से हो रही है, तो लड़की कहती है कि बात करने के लिए एक दबाएं। कामुकता भरी आवाज सुनकर स्कैमर भी एक का बटन दबा देता है, फिर लड़की कहती है ओ-ओ टाइम्स अप! तब उसको एहसास होता है कि उसके साथ खेल हो रहा है, फिर वह फोन काटकर रफूचक्कर हो जाता है।

क्रेडिट कार्ड स्कैमर के साथ लड़की ने किया प्रैंक

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह बहुत ही खतरनाक प्रैंक था, स्कैमर सदमे में होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब वह दुबारा किसी के साथ स्कैमिंग नहीं करेगा। बता दें, इस वीडियो को tanya_nambiar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 92 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article