Lion Cub Video: कहते हैं कि शेर का बच्चा कितना भी छोटा हो, लेकिन उसमें गुण अपने मां-बाप के ही होते हैं। शेर के बच्चे की दहाड़ भी काफी भयावह होती है, जिसे सुनकर जंगल के अच्छे-अच्छे जानवरों की नींद हराम हो जाती है। इसी क्रम में शेर के बच्चे का एक बेहद ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना अधिक मनमोहक है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
वायरल हो रहे वीडियो में आपको शेर के बच्चे की शरारत देखने को मिलेगी। सबसे मजेदार बात यह है कि इस शरारत से वह अपने मां-बाप को भी डरा देता है। वीडियो में आपको एक बेहद ही प्यारा शेर का बच्चा दिखाई दे रहा होगा। आप देख सकते हैं कि वह चुपके से अपने सो रहे माता-पिता के पास जाता है। इसके बाद वह कुछ ऐसी हरकत करता है कि उसके मां-बाप चौंक जाते हैं। देखें मनमोहक वीडियो-
इस वायरल हो रहे वीडियो को X पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि शेर और शेरनी आराम कर रहे हैं और अपने शैतान बच्चे की हरकतों से अनजान हैं। इस बीच अचानक उनके पास शावक छलांग मारकर पहुंचता है और अपने माता-पिता को चौंका देता है। इस वीडियो के हर पल का दर्शक आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'शेर का शावक अपने माता-पिता को डराता है।'
