वायरल न्यूज़

Viral Video: गैंडों की दबंगई से डर गए जंगल के राजा, सामने देखते ही सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि ‘जंगल के राजा’ विशालकाय गैंडे के सामने बेबस हैं। आप देख पाएंगे कि दो बब्बर शेर जंगल के किसी रास्ते पर सो रहे थे। इस बीच दो गैंडों को वहां से गुजरना था। जैसे ही शेरों को वह गैंडे नजर आते हैं, वह रास्ते से हटकर भागने पर मजबूर हो जाते हैं।

Image

जंगल का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: ताकत और शरीर के मामले में गैंडा हाथी के बाद दूसरा सबसे बड़ा जानवर है। गैंडे को अगर जंगल का बुलडोजर कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। गैंडे को अपने सामने देखकर ‘जंगल का राजा’ भी झुकने पर मजबूर हो जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो देखकर आप कह उठेंगे कि भले ही शेर जंगल का राजा है, लेकिन गैंडे के सामने उसकी एक नहीं चलती।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल की ‘दुनिया’ से वायरल हुए इस वीडियो ने नेटिजन्स के बीच एक अनोखी बहस छेड़ दी है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि ‘जंगल के राजा’ विशालकाय गैंडे के सामने बेबस हैं। आप देख पाएंगे कि दो बब्बर शेर जंगल के किसी रास्ते पर सो रहे थे। इस बीच दो गैंडों को वहां से गुजरना था। जैसे ही शेरों को वह गैंडे नजर आते हैं, वह रास्ते से हटकर भागने पर मजबूर हो जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि गैंडों पर नजर पड़ते ही रास्ते में लेटे हुए शेरों की हवा खराब हो जाती है। इसके बाद वह तुरंत वहां से खिसकने लगते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @thebigcatsempire नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'लगता है शेर अब जंगल के राजा नहीं रहे।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article