वायरल न्यूज़

Viral Video: मासूम बात और क्यूट अंदाज! बच्ची का व्लॉग देख यूजर्स हुए फिदा, बोले...

Cute Girl Viral Video: एक नन्ही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मासूम अंदाज में अंगूर खाते हुए “हेलो गाइज” कहती है। उसकी नैचुरल बातें और तोतली भाषा लोगों का दिल जीत रही हैं।

Image

तोतली आवाज और क्यूट अंदाज ने जीता दिल (Photo: X/@ChapraZila)

Little Girl Eating Grapes: आज के डिजिटल दौर में हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता है। कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। कोई ट्रेंडिंग डांस करता है, तो कोई मजेदार एक्टिंग या अलग कॉन्सेप्ट के जरिए लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बिना किसी खास प्लानिंग के बनाया गया एक साधारण वीडियो ही लोगों के दिल में बस जाता है। खासकर बच्चों से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल होते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है उनकी मासूमियत और सच्चाई।

बच्चे की मासूम आवाज सुन इंटरनेट यूजर्स हुए दीवाने

बच्चे बिना किसी दिखावे के जो भी बोलते हैं, वह सीधे दिल तक पहुंचता है। उनकी बातें और हरकतें इतनी नैचुरल होती हैं कि लोग खुद-ब-खुद उनसे जुड़ जाते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही नन्ही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में बच्ची बहुत ही प्यारे अंदाज में कैमरे के सामने आती है और मासूम आवाज में कहती है कि वह अंगूर खा रही है। इसके बाद वह बड़े मजे से अंगूर खाने लगती है और अपनी तोतली भाषा में कुछ न कुछ बोलती रहती है। उसकी हर बात और हर एक्सप्रेशन लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है।

इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें कोई एक्टिंग या स्क्रिप्ट नहीं है। बच्ची जो भी कह रही है, वह बिल्कुल नैचुरल है। यही सादगी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इसे दूसरों के साथ भी शेयर कर रहे हैं। वीडियो के आखिर में बच्ची बहुत ही प्यारे अंदाज में कहती है, “मेरी वीडियो को लाइक करो।” यह सुनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उसकी यह छोटी सी बात ही वीडियो की जान बन गई है।

लोग खूब कर रहे हैं वीडियो को पसंद

यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि वायरल होने के लिए हमेशा बड़े-बड़े आइडिया या महंगे प्रोडक्शन की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी सादगी और सच्चाई ही सबसे ज्यादा असरदार होती है। यही कारण है कि यह नन्ही बच्ची अपने मासूम अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीत रही है। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के एक्स पर @ChapraZila नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों की संख्या में लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article