वायरल न्यूज़

Video: ऑफिस में लंच कर रहे थे पिता, तभी UPSC का रिजल्ट लेकर पहुंचा बेटा, इंटरनेट पर छाया दोनों का अनोखा स्वैग

  • Edited by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 19, 2024, 01:46 PM IST

UPSC Aspirant Video: इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि एक बेटे की सफलता में उसके पिता कितना गौरवान्वित होते हैं। वीडियो यूपीएससी क्लियर करने वाले क्षितिज गुरभेले नाम के छात्र और उनके पिता के जश्न का है।

Image

यूपीएससी एसपिरेंट वीडियो (इंस्टाग्राम)

UPSC Aspirant Video: एक बच्चे की सफलता में सबसे ज्यादा खुशी उसके मां-बाप को होती है। अगर किसी का बेटा या बेटी देश की सबसे बड़ी परीक्षा UPSC क्लियर कर ले तो पिता का सीना गर्व से चौड़ा होना लाजिमी है। पिछले दिनों UPSC का रिजल्ट आया और बहुत सारे ऐसे होनहारों ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा क्लियर किया, जिनके जीवन में सुविधाओं का अभाव था। हमने बुलंदशहर के रहने वाले पवन कुमार के घर का वीडियो देखा, जिन्होंने टूटे-फूटे घर में रहकर यूपीएससी क्लियर किया।

वीडियो छू लेगा आपका दिल

इसी तरह हमने यूपीएसी की परीक्षा टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव के जश्न का वीडियो भी देखा। इसी तरह सोशल मीडिया पर दर्जनों ऐसे वीडियो देखने को मिले, जिसमें सफल अभ्यर्थियों का जश्न दिल जीत रहा है। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि एक बेटे की सफलता में उसके पिता कितना गौरवान्वित होते हैं। वीडियो यूपीएससी क्लियर करने वाले क्षितिज गुरभेले नाम के छात्र का है। क्षितिज ने IIT-रुड़की से ग्रेजुएशन किया है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि यूपीएससी क्लियर करने के बाद क्षितिज अपने पिता को यह खुशखबरी देने उनके ऑफिस पहुंच जाते हैं। इस दौरान उनके पिता अपने ऑफिस कलीग्स के साथ लंच कर रहे थे। जब क्षितिज अचानक अपने पिता के ऑफिस पहुंच जाते हैं तो उनके पिता हैरान रह जाते हैं। वह पूछते हैं कि 'क्या हुआ?' इसके बाद क्षितिज अपने पिता से मजाक में कहते हैं, 'जब कोई बड़ा पदाधिकारी आता है तो उठना चाहिए ना' यह सुनते ही पिता को पता चल जाता है कि उनके बेटे ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा क्लियर कर ली है। इसके बाद पिता उठकर उन्हें अपने गले लगा लेते हैं। वीडियो दिल छूने वाला है। वीडियो को क्षितिज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article