वायरल न्यूज़

स्टेज पर रसगुल्ला खिलाने के दौरान हो गई दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई, Video देख लोगों ने लिए तरह-तरह के मजे

Viral Video: आप देख पाएंगे कि दूल्हा-दुल्हन शादी की स्टेज पर हैं। दोनों की हरकतों से लग रहा है कि उनकी शादी मर्जी से नहीं बल्कि घर वालों की मर्जी से हुई है। ऐसा लग रहा है कि दोनों बेमन से शादी कर रहे हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के दर्जनों वीडियो हर दिन वायरल होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। जिसमें दोनों की हरकतें देखकर आपको मजा आ जाएगा। वीडियो बेहद ही फनी है।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो

वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा-दुल्हन शादी की स्टेज पर हैं। दोनों की हरकतों से लग रहा है कि उनकी शादी मर्जी से नहीं बल्कि घर वालों की मर्जी से हुई है। ऐसा लग रहा है कि दोनों बेमन से शादी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा-दुल्हन को किसी रस्म के तहत जयमाला से पहले एक-दूसरे को रसगुल्ला खिलाना है। आप देख पाएंगे कि दुल्हन ने अपने दूल्हे को रसगुल्ला खिला दिया है, लेकिन उसने रसगुल्ले को गटका नहीं होता है। देखें वीडियो-

इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को रसगुल्ला खिलाता है, लेकिन दुल्हन उसके हाथ से रसगुल्ला नहीं खाती है। आप देख पाएंगे कि दुल्हन उस रसगुल्ले को स्टेज से नीचे फेंक देती है। इसके बाद दूल्हा जो करता है, उसे देखकर आपको भी यकीन नहींं होगा। आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपने मुंह से रसगुल्ला निकालकर नीचे फेंक देता है। इस वीडियो को एक्स पर @sillyshweta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article