वायरल न्यूज़

Video: नहीं देखा होगा इतना मल्टी टैलेंटेड दूल्हा, मेहमानों के सामने गाया ऐसा गाना.. दुल्हन भी हो गई इंप्रेस

Dulha Dulhan Video: आप सोच रहे होंगे कि दूल्हे ने शादी की स्टेज पर ऐसा क्या कर दिया, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, दूल्हा शादी की स्टेज से ही गाना गाता नजर आ रहा है। वह रिश्तेदारों के सामने ही अपना टैलेंट दिखाना शुरू कर देता है।

Image

दूल्हे ने स्टेज पर गाया गाना (इंस्टाग्राम- singer_ayush_akela)

Dulha Dulhan Video: दूल्हा-दुल्हन के लिए उनकी शादी का दिन बेहद ही खास मौका होता है। कई बार इसे स्पेशल बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन ऐसी चीजें कर जाते हैं, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती है। आपने देखा होगा कि आजकल दूल्हा-दुल्हन शादी की स्टेज पर अलग तरह की एंट्री लेते हैं। वहींं कुछ दूल्हा-दुल्हन शादी के मौके पर स्टेज पर तरह-तरह की चीजें करते हैं। कई बार जोश-जोश में वह कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं करता है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

इसी बीच शादी के स्टेज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट बंट गया है। किसी को यह वीडियो पसंद आ रहा है तो किसी को वीडियो में दूल्हे का कारनामा अच्छा नहीं लग रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि दूल्हे ने शादी की स्टेज पर ऐसा क्या कर दिया, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, दूल्हा शादी की स्टेज से ही गाना गाता नजर आ रहा है। वह रिश्तेदारों के सामने ही अपना टैलेंट दिखाना शुरू कर देता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि वीडियो में दूल्हा अपनी शादी में स्टेज से ही गाना गा रहा है। दरअसल, जयमाला के बाद किसी ने दूल्हे के हाथ में माइक थमा दिया है। इसके बाद वह कसूर फिल्म का गाना 'जो मेरी रूह को चैन दे प्यार दे' गाना शुरू कर देता है। दूल्हा काफी अच्छा गाना गाता है। जिसके परफॉर्मेंस पर दुल्हन भी इंप्रेस हो जाती है। वीडियो को singer_ayush_akela नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article