वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन को देखते ही रोमांटिक हुआ दूल्हा, सबके सामने उठाया घूंघट और कर दिया कुछ ऐसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:27 PM IST

Viral Video: दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर रोमांटिक हो जाता है। इसके बाद वह सबके सामने कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे मेहमान भी देखते रह जाते हैं। वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे के पास आती है, सबसे पहले दूल्हा उसका घूंघट उठाता है। इसके बाद सबके सामने ही अपनी दुल्हन को उठा लेता है और प्यार-दुलार करने लगता है।

Image

दूल्हा दुल्हन का वीडियो

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • शादी के जोड़े में दुल्हन को देखकर रोमांटिक हो जाता है दूल्हा
  • सबके सामने ही दुल्हन को गोद में उठा लेता है दूल्हा

Viral Video: भारत में शादियां बड़े धूमधाम से होती हैं। शादियों के मौके पर दूल्हा और दुल्हन कुछ ऐसा करते हैं, जिन्हें वह जिंदगीभर याद रखना चाहते हैं। वैसे भी ज्यादातर लोगों की शादी एक बार ही होती है। इसलिए कोई भी अपनी शादी में कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर रोमांटिक हो जाता है। इसके बाद वह सबके सामने कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे मेहमान भी देखते रह जाते हैं। वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। इसके बाद वह अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा होता है। फिर दूल्हे को उसकी दुल्हनिया सामने से चलकर आती दिखाई देती है। दुल्हन शादी के जोड़े में काफी ज्यादा सुंदर लग रही होती है। अपनी दुल्हनिया को देखकर दूल्हा काफी खुश हो जाता है। दुल्हन की भी खुशी उसके चेहरे पर देखी जा सकती है। आप देख सकते हैं दुल्हन ने घूंघट किया हुआ है। इसके बाद वह अपने दूल्हे के पास आती है। देखें वीडियो-

दुल्हन के साथ रोमांटिक हो गया दूल्हा

जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे के पास आती है, सबसे पहले दूल्हा उसका घूंघट उठाता है। इसके बाद सबके सामने ही अपनी दुल्हन को उठा लेता है और प्यार-दुलार करने लगता है। यह नजारा देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। दुल्हन भी अपने दूल्हे के इस प्यार पर कुर्बान हो जाती है। दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे पर प्रति प्यार साफ नजर आ रहा है। हालांकि, दुल्हन के चेहरे पर थोड़ी लज्जा भी नजर आ रही है। वहीं दूल्हा फुल रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहा है।

वीडियो जरा लीग से हटकर है। आप देख सकते हैं कि मिलने से पहले दूल्हा और दुल्हन डांस भी करते हैं। वहीं जब दूल्हा अपनी दुल्हन का घूंघट हटाकर उसे उठाता है तो सभी मेहमान जश्न मनाने लगते हैं। इस वीडियो को देखकर बहुत से लोग दूल्हे को छेड़ते नजर आए। वीडियो को the.bride.magazine नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article