शहर

Delhi News: 10 लाख रुपये की उधारी के विवाद में हुई थी शख्स की हत्या, 2021 से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने साल 2021 में समयपुर बादली इलाके में हुए हत्या के मामले में फरार आरोपी हरीश कुमार उर्फ पिलुवा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और अदालत ने 19 मई 2022 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। पुलिस की NDR टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में जाल बिछाकर उसे दबोचा।

Image

समयपुर बादली हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने साल 2021 में हुए हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हरीश कुमार उर्फ पिलुवा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समयपुर बादली इलाके में हुई हत्या के मामले में वांछित था। अदालत ने 19 मई 2022 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। क्राइम ब्रांच की NDR टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया।

इस तरह जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश के दौरान टीम को सबसे पहले हरियाणा के सोनीपत में उसके संभावित ठिकाने की जानकारी मिली थी। हालांकि, पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखी। जांच के दौरान उसकी मौजूदगी दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में होने का पता चला। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

10 लाख रुपये की उधारी को लेकर हुआ था विवाद

यह मामला 21 नवंबर 2021 का है। पुलिस के अनुसार, करीब 10 लाख रुपये की उधारी वसूलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान अभिषेक उर्फ मोनू के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि हमलावरों ने अभिषेक को कार से बाहर खींच लिया और लात-घूंसों के साथ डंडे से उसकी पिटाई की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हत्याकांड में हरीश कुमार के भाई हुकुमचंद और सोनू उर्फ सुनील सहित अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात के दौरान घटनास्थल पर आरोपियों की मौजूदगी CCTV कैमरों में भी कैद हुई थी, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य बना। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें