Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। शादी के वीडियो में दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। आजकल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन कई तरह की चीजें करते हैं। वैसे भी ज्यादातर लोगों की शादी एक बार ही होती है, इसलिए लोग अपनी शादियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। आजकल के दूल्हा-दुल्हन अपनी शादियों को फुल एंजॉय भी करते हैं।
दूल्हे ने सबके सामने कर दिया ऐसा काम
इन दिनों शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह शादी के मंडप का है। इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ जो हरकत करते हैं, उसे देखकर वहां मौजूद पंडितजी के अलावा दुल्हन और रिश्तेदार-मेहमान भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा जो हरकत करता है, उसे करने के लिए बार-बार पंडित जी भी मना करते हैं। हालांकि दूल्हा पंडित जी की बात नहीं मानता है और अपनी मनमानी करता है। दुल्हन ने भी नहीं सोचा होगा कि उसका दूल्हा सबके सामने ऐसी चीज कर जाएगा। देखें वीडियो-
नीचे झुककर दुल्हन के पैर छू लेता है दूल्हा
दरअसल, सात फेरे पूरे होने के बाद पंडित जी दुल्हन से दूल्हे का पैर छूने के लिए कहते हैं। इसेक बाद दुल्हन नीचे झुककर दूल्हे का पैर छूती है। दुल्हन के ऐसा करने के बाद दूल्हा भी दुल्हन के पैर छूने को उतावला रहता है। हालांकि, पंडित जी दूल्हे को ऐसा करने के लिए मना करते हैं। दूसरी तरफ दूल्हा नीचे झुककर अपनी दुल्हन के पैर छू लेता है। इसके बाद पंडित जी कहते हैं कि ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दुल्हन को बराबरी का दर्जा देकर उसने अच्छा काम किया है।
