वायरल न्यूज़

Viral Video: पब्लिक को कैसे मूर्ख बनाते हैं रेस्टोरेंट वाले, देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Viral Video: लड़की ने दाल फ्राई ऑर्डर किया है, जो रेस्टोरेंट वाले ने छोटी सी बाल्टी में लाकर दिया है। हालांकि, उस बाल्टी में दाल की उतनी क्वांटिटी नहीं होती, जिसकी लड़की ने उम्मीद की थी। एक तरह से रेस्टोरेंट वाला लड़की को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा था।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आप भी कभी न कभी रेस्टोरेंट में खाना खाने जरूर गए होंगे। कुछ रेस्टोरेंट की सर्विस से ग्राहक खुश होते हैं तो कई रेस्टोरेंट में खाना खाकर ग्राहक को उतनी संतुष्टि नहीं मिलती, जैसी वह सोचकर जाते हैं। आपने देखा होगा कि कई रेस्टोरेंट में फुल प्लेट के नाम पर काफी कम खाना मिलता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार के लिए आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यह वीडियो एक लड़की और एक रेस्टोरेंट से जुड़ा है।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

वीडियो में आपको एक लड़की दिख रही होगी, जो किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची है। इस लड़की ने दाल फ्राई ऑर्डर किया है, जो रेस्टोरेंट वाले ने छोटी सी बाल्टी में लाकर दिया है। हालांकि, उस बाल्टी में दाल की उतनी क्वांटिटी नहीं होती, जिसकी लड़की ने उम्मीद की थी। एक तरह से रेस्टोरेंट वाला लड़की को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, लड़की ने वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट वालों की ट्रिक का पर्दाफाश कर दिया है। देखें वीडियो-

यह वीडियो radhikamaroo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं लड़की एक चम्मच की मदद से पहले बाल्टी की लंबाई चेक करती है। इसके बाद उसी चम्मच को दाल में डुबाकर देखती है। इससे साफ पता चल जाता है कि बाल्टी में दाल की क्वांटिटी काफी ज्यादा कम थी। जबकि, बाल्टी काफी बड़ी नजर आ रही थी। इससे साफ पता चल रहा था कि रेस्टोरेंट वाले ग्राहकों को कैसे बेवकूफ बनाते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article