वायरल न्यूज़

OMG: एक ही फ्रेम में भारत के राष्ट्रीय पशु और पक्षी, जिम कार्बेट नेशनल पार्क से सामने आया दिल जीतने वाला Video

Viral Video: स्वतंत्रता दिवस के दिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। आप देख पाएंगे कि मोर आगे-आगे चल रहा है, वहीं उसके पीछे बाघ भी चलता नजर आ रहा है।

Image

बाघ और मोर (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत ने 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर सभी देशवासियों ने जमकर जश्न मनाया और राष्ट्र के शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इसी दिन उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क से एक दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। दरअसल, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर को एक साथ देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल

स्वतंत्रता दिवस के दिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। आप देख पाएंगे कि मोर आगे-आगे चल रहा है, वहीं उसके पीछे बाघ भी चलता नजर आ रहा है। लोगों को यह नजारा काफी अनोखा लग रहा है। एनिमल लवर्स को यह वीडियो काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। आप देख पाएंगे कि बाघ देश के राष्ट्रीय पशु मोर के पीछे चुपचाप चल रहा है। देखें वीडियो-

आपको बता दें कि दोनों ही शिकारी जीव होते हैं। लोगों को यह वीडियो काफी सुकून भरा लग रहा है। बता दें कि बाघ और मोर हमारे गर्व के प्रतीक हैं। वीडियो को राकेश भट्ट @rakesh_bhatt_naturalist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'सही समय, सही जगह, सही स्थिति और एक अनोखी झलक।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article