Eagle attacks Rabbit Video: बाज के पंख इतने ताकतवर होते हैं कि वह 6 किलोग्राम का वजन उठाकर भी आसमान में उड़ सकता है। बाज अपने शिकार को कई किलोमीटर दूर से देख लेते हैं। आज हम आपको जो नजारा दिखाने जा रहे हैं, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शिकारी बाज आसमान से उड़ता हुआ आता है और एक खरगोश को इस तरह से अपना शिकार बनाता है, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
भूखे बाज ने किया खरगोश का शिकार
जो वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, उसमें आप देख सकते हैं कि आसमान में उड़ रहे भूखे बाज की नजर मैदान में घूम रहे एक खरगोश पर पड़ती है। इसके बाद वह अपने पंखों की ताकत से नीचे आता है और आसमान से ही खरगोश पर हमला कर देता है। सबसे पहले वह अपने पंजे से खरगोश को दबाता है और लेकर उड़ने की कोशिश करता है। आप देख सकते हैं कि 6-7 किलोग्राम वजन वाले खरगोश को वह कुछ दूरी तक उड़ा भी ले जाता है। इसके बाद वहीं जमीन में ही उसका काम तमाम कर देता है। देखें वीडियो-
वीडियो को @Animal_World नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि जब बाज खरगोश पर हमला करता है, खरगोश को कुछ समझ नहीं आता है। इससे पहले की खरगोश कुछ समझ पाता बाज उस पर झपट्टा मारता है। हालांकि, खरगोश एक बार अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागता भी है लेकिन बाज अपने शिकार को जाने नहीं देता और उसे अपने पंजों से पकड़कर जमीन पर ही मौत की नींद सुला देता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की रातों की नींद उड़ गई है।
