एजुकेशन

UKSSSC Group C Scaler Recruitment 2026: उत्तराखंड में ग्रुप C भर्ती के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें एलिजिबिलिटी और अन्य डिटेल्स

UKSSSC Group C Scaler Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन विकास निगम में ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार उससे पहले डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

Image

UKSSSC Group C Scaler Recruitment 2026 (Photo - AI / Newsroom Verified)

UKSSSC Group C Scaler Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन विकास निगम के अंतर्गत ग्रुप 'C' के तहत स्केलर (Scaler) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए वन विभाग का हिस्सा बनने का यह एक सुनहरा मौका है। भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

UKSSSC Recruitment 2026 डेट

नोटिफिकेशन की तारीख15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की तारीख22 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख22 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026
PST/PET19 नवंबर 2026 से
लिखित परीक्षाअलग से घोषित की जाएगी

श्रेणी के आधार पर पदों का विवरण

SC39
ST8
OBC27
EWS21
Unreserved (UR)105
कुल200

UKSSSC Recruitment 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन

- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद से साइंस और मैथ्स विषय के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

- भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है।

- उत्तराखंड राज्य के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी कार्ड

क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया

UKSSSC स्केलर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो प्रमुख चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जो इस प्रकार है -

लिखित परीक्षा - 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और विषय-संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

फिजिकल टेस्ट - पुरुषों और महिलाओं के लिए निर्धारित शारीरिक मानक परीक्षण (ऊंचाई व सीने का माप) तथा दौड़/पैदल चाल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - उम्मीदवारों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

मेडिकल टेस्ट - भर्ती के महत्वपूर्ण चरणों में मेडिकल टेस्ट भी शामिल है।

भर्ती के लिए क्या आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2 - यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो 'OTR' लिंक पर क्लिक करके अपना प्रोफाइल बनाएं और आईडी-पासवर्ड प्राप्त करें।

स्टेप 3 - अपने OTR क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - 'Group C Scaler Recruitment 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व पते की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 6 - अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र (12वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।

स्टेप 7 - अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI) माध्यम से करें।

स्टेप 8 - फॉर्म सबमिट करने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र और फीस रसीद की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

क्या है आवेदन शुल्क

जनरल श्रेणी और उत्तराखंड के ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तय किया गया है। उत्तराखंड एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। उम्मीदवार यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article