सूर्य नमस्कार से दंड बैठक तक: बाबा रामदेव का Gen Z के लिए 5 स्टेप फिटनेस प्लान

योग गुरु बाबा रामदेव ने युवाओं और खासकर Gen Z को ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी है। हाल ही में उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के बच्चों में एक्सरसाइज और हेल्थ को लेकर जागरूकता कम हुई है। ऐसे युवाओं को बाबा रामदेव ने पांच हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज बताए हैं:

Authored by: Suneet SinghUpdated Sep 20 2026, 10:55 IST
​सूर्य नमस्कार से करें शुरुआत​Image Credit : Patanjali Yogpeeth01 / 07

​सूर्य नमस्कार से करें शुरुआत​

इसमें योग के 12 आसनों की एक सीरीज होती है, जिसे सांसों की लय के साथ किया जाता है। यह शरीर को एक्टिव करने के साथ कई मांसपेशियों पर एक साथ काम करता है। शुरुआत करने वालों के लिए इसे अपनी क्षमता के हिसाब से करना जरूरी है।

​बैठक यानी हिंदू स्क्वाट​Image Credit : Patanjali Yogpeeth02 / 07

​बैठक यानी हिंदू स्क्वाट​

इसमें पैरों को थोड़ा अलग रखकर नीचे की ओर गहराई से बैठना होता है और फिर वापस खड़ा होना होता है। इस दौरान एड़ियां जमीन पर टिकी रहती हैं। यह खास तौर पर पैरों और ग्लूट्स की मांसपेशियों पर काम करता है।

​स्कंदासन और साधारण दंड​Image Credit : Patanjali Yogpeeth03 / 07

​स्कंदासन और साधारण दंड​

इसे साइड लंज या लेटरल स्क्वाट भी कहा जाता है। इसके बाद साधारण दंड यानी पुशअप जैसा मूवमेंट है। दंड करते समय शरीर को नियंत्रित तरीके से नीचे ले जाकर फिर ऊपर उठाया जाता है। ये एक्सरसाइज पैरों, कंधों, छाती, हाथों और कोर जैसी मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद करती हैं।

​हनुमान दंड​Image Credit : Patanjali Yogpeeth04 / 07

​हनुमान दंड​

इसमें डाउनवर्ड डॉग, लो डाइव और कोबरा पोज जैसी मूवमेंट एक फ्लो में की जाती हैं। इस तरह की एक्सरसाइज हार्ट रेट बढ़ाने, सहनशक्ति बेहतर करने और शरीर के अलग-अलग प्रमुख मसल ग्रुप्स पर काम करने में मदद कर सकती हैं।

​फिटनेस का मतलब सिर्फ जिम नहीं​Image Credit : Patanjali Yogpeeth05 / 07

​फिटनेस का मतलब सिर्फ जिम नहीं​

बाबा रामदेव कहते हैं कि अगर कोई बाकायदा वर्कआउट नहीं करना चाहता तो बैडमिंटन जैसे आउटडोर गेम्स भी खेल सकता है। यानी फिट रहने के लिए जरूरी नहीं कि हर दिन जिम में घंटों बिताए जाएं।

​सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, सही तरीका भी जरूरी​Image Credit : Patanjali Yogpeeth06 / 07

​सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, सही तरीका भी जरूरी​

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शुरुआत हमेशा अपनी क्षमता के मुताबिक कम इंटेंसिटी से करनी चाहिए और फिटनेस बढ़ने पर धीरे-धीरे इसे बढ़ाना चाहिए। वर्कआउट से पहले वार्मअप और बाद में कूल डाउन करना भी जरूरी है।

​शरीर के संकेतों को समझें​Image Credit : Patanjali Yogpeeth07 / 07

​शरीर के संकेतों को समझें​

एक्सरसाइज के दौरान पानी पीते रहना और पर्याप्त आराम लेना भी जरूरी है। अगर शरीर में तेज या असामान्य दर्द हो तो वर्कआउट जारी रखने के बजाय रुक जाना चाहिए। किसी नई एक्सरसाइज या रूटीन को शुरू करने से पहले अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखना बेहतर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!