वेब सीरीज

Rise And Fall 2: रियलिटी शो में 11 साल बाद लौटे Gautam Gulati, 'बिग बॉस' के बाद फिर लिखेंगे जीत की कहानी

Gautam Gulati Entry In Rise And Fall 2: 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं इस सीजन में टीवी के पॉपुलर स्टार गौतम गुलाटी भी हाथ आजमाते दिखाई देंगे।

Image

Gautam Gulati ने की 'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gautam Gulati Entry In Rise And Fall 2: एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 धूम मचाने के लिए तैयार है। 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला तक 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। वहीं अब शो में टीवी के एक और सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2 में लगेगा सितारों का तड़का, स्वरा भास्कर-करण पटेल समेत इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री पक्की

    'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में कदम रखने वाला टीवी के वह सुपरस्टार गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) हैं। गौतम गुलाटी का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका पुराना एंथम 'वी लव गौटी' गूंजता नजर आया। प्रोमो वीडियो में गौतम गुलाटी का स्वैग देखने लायक रहा। एमएक्स प्लेयर के इंस्टाग्राम एकाउंट पर रिलीज हुआ 'राइज एंड फॉल 2' का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब मुझे ये शो देखना ही होगा। हर बिग बॉस लवर इस शो को देख रहा होगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ओएमजी, मेरा फेवरेट गौतम गुलाटी वापस आ चुका है।" एक्ट्रेस सना मकबूल ने कमेंट किया, "ओजी वापस आ चुका है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की ट्रोलिंग पर भड़के Salman Khan, पैपराजियों को भी लताड़ते हुए बोले- अगली बार इन्हें चमाट मारो...

      'बिग बॉस 8' में गौतम गुलाटी ने दर्ज की थी जीत

      'बिग बॉस 8' में गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) ने रहते हुए न केवल सुर्खियां बटोरीं, बल्कि ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। उन्होंने शो में करिश्मा तन्ना को मात दी थी। 'बिग बॉस 8' से गौतम गुलाटी की फैन फॉलोइंग में काफी वृद्धि देखने को मिली। वहीं अब शो के 11 सालों बाद एक्टर फिर से रियलिटी शो में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

      बता दें कि 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन 26 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर होगा। शो में कंटेस्टेंट्स दो टीम में बंटेंगे, जहां एक टीम बेसमेंट में रहेगी तो वहीं दूसरी टीम पेंटहाउस में रहेगी। वहीं इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article