वायरल न्यूज़

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, सैकंडों में हो गई मौत, हैरान करेगा ये वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 8, 2025, 12:25 PM IST

Viral Video Today: कॉलेज स्टूडेंट के हार्ट अटैक से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

Image

हार्ट अटैक से जुड़े इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। (photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जहां कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेलते समय एक स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि छात्र बल्लेबाजी के लिए तैयार था। इसमें 21 साल का इंजीनियरिंग स्टूडेंट फील्डिंग कर रहा है। मगर तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही सेकंड में उसकी जान चली गई।

स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत

बताया गया कि छात्र हैदराबाद के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और चौथे साल का छात्र था। घटना के बाद उसके साथी खिलाड़ी और कॉलेज स्टाफ तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल जांच में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया। बता दें कि इस घटना ने युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग दुख जता रहे हैं। साथ ही कई सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे कोविड वैक्सीन से जोड़ा, तो कुछ ने युवाओं में दिल की बीमारी की बढ़ती घटनाओं पर जांच की मांग की। मालूम रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article