वायरल न्यूज़

VIDEO: अकेले हाथी ने शेरों के झुंड को खदेड़ दिया, भीगी बिल्ली की तरह भागा बब्बर शेर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 14, 2025, 12:16 PM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शेरों का झुंड जंगल में एक स्थान पर आराम फरमार रहा है। मगर एकाएक हाथी वहां पहुंचा और तांडव मचा दिया। ये देखकर जंगल के सबसे खतरनाक शिकारी दुम दबाकर भाग निकले।

Image

VIDEO: अकेले हाथी ने शेरों के झुंड को खदेड़ दिया, भीगी बिल्ली की तरह भागा बब्बर शेर

Animal Fight Video: दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क (Kruger National Park) से एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया है। यहां एक अकेले हाथी ने 20 शेरों के झुंड को खदेड़ कर यह साबित कर दिया कि जंगल का असली राजा वही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना की तस्वीर और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक विशालकाय हाथी शेरों की ओर बढ़ रहा है। वहीं शेर डरकर इधर-उधर भाग रहे हैं।

हाथी के देखकर भागे शेर

वीडियो में दिख रहा है कि हाथी अपनी सूंड उठाकर शेरों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। शेर, जो आमतौर पर जंगल के सबसे खूंखार शिकारी माने जाते हैं, इस बार अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। इसमें जंगल का राजा बब्बर शेर तक भीगी बिल्ली की तरह भागता हुआ नजर आता है। इधर वीडियो में एक पल को ऐसा लगा जैसे शेरों का झुंड किसी शिकारी से डरकर हिरणों की तरह भाग रहा हो। बताया गया क्रूगर नेशनल पार्क में ऐसी घटनाएं दुर्लभ होती हैं, क्योंकि शेरों का झुंड कभी-कभी हाथी के बच्चों या कमजोर हाथियों पर हमला कर देता है। मगर एक वयस्क हाथी के सामने उनकी हिम्मत नहीं पड़ती।

यूट्यूब पर देखें वीडियो

हाथी की ताकत और गुस्से का यह नजारा प्रकृति की अनोखी लीला को दर्शाता है। मालूम हो हाथी अपनी ताकत और विशाल आकार के कारण जंगल में सबसे शक्तिशाली जानवरों में से एक है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जंगल में असली बादशाहत हाथी की ही चलती है। यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और लोग इस अद्भुत नजारे को देखकर हैरान हैं। वीडियो यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के चैनल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article