वायरल न्यूज़

Viral Video: चलते स्कूटर पर भाई-बहन का गेम खेलने का वीडियो वायरल! चेन्नई की सड़कों पर दिखा क्यूट मोमेंट

Emotional viral video: चेन्नई की व्यस्त सड़क पर स्कूटर से जाते समय दो भाई-बहन का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों बच्चे ट्रैफिक और शोर से बेफिक्र होकर स्कूटर पर बैठकर 'रॉक-पेपर-सीजर्स' खेलते नजर आते हैं। छोटी बहन की मजेदार एक्टिंग और दोनों की मासूम खुशी लोगों का दिल जीत रही है

Image

Brother Sister Cute Video: ट्रैफिक के बीच स्कूटर पर खेलते दिखे भाई-बहन (फोटो: Instagram/leftirony)

Brother Sister Bond Video: चेन्नई की सड़कों पर ट्रैफिक और शोर-शराबा आम बात है। लेकिन इसी भीड़भाड़ के बीच एक ऐसा प्यारा पल कैमरे में कैद हुआ, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। यह वीडियो चेन्नई के दो भाई-बहन का है, जो अपने पापा के साथ स्कूटर पर जा रहे थे। उनके पापा व्यस्त सड़क पर सावधानी से स्कूटर चला रहे थे और रास्ते में मॉल, क्रोमा, जूडियो और स्टारबक्स जैसे बड़े स्टोर दिखाई दे रहे थे। लेकिन इन दोनों बच्चों की दुनिया बिल्कुल अलग थी। उन्हें आसपास के ट्रैफिक, हॉर्न और भीड़ से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।

भाई-बहन खेल रहे हैं खेल

वे अपनी ही मस्ती में खोए हुए थे। स्कूटर पर बैठे-बैठे दोनों 'रॉक-पेपर-सीजर्स' खेल रहे थे। यही उनका छोटा-सा गेम जोन था, जो चलते स्कूटर पर ही बन गया था। छोटी बहन अपने मजेदार हाव-भाव, बड़ी-बड़ी एक्टिंग और जीतने पर ताली बजाकर सबका ध्यान खींच लेती है। उसकी खुशी और मासूमियत साफ झलकती है। भाई भी पूरे उत्साह के साथ खेल में साथ देता है। दोनों की हंसी और खुशी देखकर ऐसा लगता है जैसे उनके लिए वही पल सबसे खास हो। यह वीडियो इसलिए वायरल हो गया क्योंकि इसमें बचपन की सादगी और भाई-बहन का प्यारा रिश्ता नजर आता है।

आज के समय में जब बच्चे अक्सर मोबाइल और महंगे खिलौनों में व्यस्त रहते हैं, तब इन दोनों ने दिखाया कि खुश रहने के लिए किसी खास चीज़ की जरूरत नहीं होती। एक छोटा-सा खेल और अपने भाई-बहन का साथ ही काफी है। भीड़भाड़ वाली सड़क पर चलते स्कूटर पर बना यह छोटा-सा पल लोगों को याद दिलाता है कि जिंदगी की सबसे मीठी यादें अक्सर साधारण पलों में ही बनती हैं। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को leftirony नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article