वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: सिर्फ बिल्ली को खाना खिलाकर कमाए 20 लाख! इस शख्स की कहानी ने किया सबको हैरान

Cat Feeding Service China: चीन के शंघाई में रहने वाले हुआन कांग नाम के युवक ने स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान घर-घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाने की सेवा देकर करीब 23,000 डॉलर कमा लिए। लगभग 20 दिनों में उनकी टीम ने करीब 2,000 ऑर्डर पूरे किए।

Image

Pet Sitting Business China: बिल्लियों को खाना खिलाकर युवक ने कमाए 23 हजार डॉलर (फोटो: iStock)

Cat Care Service Viral Story: चीन में एक युवक ने एक अनोखे काम से लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस युवक ने चीनी नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान सिर्फ बिल्लियों को खिलाने की सेवा देकर लगभग 23,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 21 लाख रुपये कमाए) कमा लिए। इस घटना से यह भी पता चलता है कि आजकल पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़ी सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस युवक का नाम हुआन कांग है, जिनका जन्म 1991 में हुआ था और वह चीन के शंघाई शहर में रहते हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक हुआन कांग पिछले 9 सालों से पालतू जानवरों की देखभाल के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह खास तौर पर घर-घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल करने की सेवा देते हैं।

चार लोगों की टीम ने शंघाई में रहकर पालतू जानवरों की देखभाल की

दरअसल, चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल (चीनी नव वर्ष) के समय बहुत से लोग अपने घरों से दूर अपने गांव या दूसरे शहरों में छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। ऐसे में उनके पालतू जानवर घर पर अकेले रह जाते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए कई लोग हुआन कांग जैसी सेवाओं का सहारा लेते हैं। इस साल स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान हुआन कांग और उनकी चार लोगों की टीम ने शंघाई में रहकर पालतू जानवरों की देखभाल की। लगभग 20 दिनों की अवधि में उनकी टीम को करीब 2,000 ऑर्डर मिले, जिनमें घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाना और उनकी देखभाल करना शामिल था। इनमें से लगभग 1,000 ऑर्डर खुद हुआन कांग ने पूरे किए।

जानकारी के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत ऑर्डर उन लोगों से आए थे जो छुट्टियों में अपने घर लौट गए थे। वहीं लगभग 10 प्रतिशत ग्राहक ऐसे थे जो ऑफ-सीजन में यात्रा पर गए थे। दिलचस्प बात यह है कि कई ग्राहक हर साल उनकी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। छुट्टियों के दौरान हुआन कांग की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। वह रोज सुबह करीब 3 बजे घर से निकल जाते हैं और रात 10 या 11 बजे तक काम करते रहते हैं। इस दौरान उन्हें केवल 3 से 4 घंटे ही सोने का समय मिल पाता है। हुआन कांग की यह कहानी दिखाती है कि अगर कोई काम ईमानदारी और मेहनत से किया जाए तो उससे अच्छी कमाई भी की जा सकती है। साथ ही यह भी साबित होता है कि पालतू जानवरों की देखभाल का व्यवसाय तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र बनता जा रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article