देश

संसद मार्ग, बाराखंभा रोड..., CJP प्रोटेस्ट के बीच इन सड़कों पर फंस सकते हैं आप; पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें

CJP Protest: सीजेपी के प्रस्तावित कनॉट प्लेस प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की।

Image

CJP प्रोटेस्ट के बीच इन सड़कों पर फंस सकते हैं आप

Photo : AP

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को नई एडवाइजरी जारी की है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकत्र होने की अपीली की। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने 16 और 17 अक्टूबर सेंट्रल पार्क को प्रशासनिक कारणों से बंद रखने का फैसला किया।

इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना जताई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति प्रभावित हो सकती है। जरूरत पड़ने पर मौजूदा हालात के अनुसार यातायात डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है।

घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अपने घरों से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय लेकर चलें। साथ ही, लोगों से जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी अपील की गई है।

इन सड़कों पर भारी ट्रैफिक की आशंका

  • संसद मार्ग
  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • शहीद भगत सिंह मार्ग
  • पंचकुइयां रोड
  • बसंत लेन
  • चेल्म्सफोर्ड रोड
  • मिंटो रोड
  • बाराखंभा रोड
  • कस्तूरबा गांधी मार्ग
  • जनपथ
  • रेल भवन के आसपास का मार्ग
  • रफी मार्ग
  • सी-हेक्सागन
  • पटेल चौक
  • मंडी हाउस
  • विंडसर प्लेस
  • गोल डाकखाना
  • अशोक रोड (जीपीओ से सी-हेक्सागन तक)
  • तिलक मार्ग
  • टॉलस्टॉय मार्ग
  • सिकंदरा रोड

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान ट्रैफिक संबंधी अपडेट पर नजर रखें और पुलिस की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अपने मार्ग में बदलाव करें।

हाई कोर्ट का CJP प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सीजेपी को 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि उनकी गतिविधियों को नियंत्रित और व्यवस्थित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article